Khasta Gud Nankhatai Recipe: वजन घटाने के दौरान नाश्ते के रूप में आज़माएं स्वादिष्ट खस्ता गुड़ नानखताई

Update: 2025-02-25 06:07 GMT
Khasta Gud Nankhatai Recipe: आज हम आपके लिए खस्ता गुड़ की नानखटाई बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। अगर आप एक हेल्थ कॉन्शियस हैं या वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं तो ये डिश आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती है। इसको गुड़ की मदद से बनाकर तैयार किया जाता है जोकि एक नेचुरल स्वीटनर है। इसके सेवन से आपका वजन नहीं बढ़ता है। इसको आप स्नैक के तौर पर गर्मागर्म चाय के साथ खूब स्वाद लेकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं खस्ता गुड़ की नानखटाई बनाने की रेसिपी-
-मैदा 1 कप
-बेसन 1/2 कप
-सूजी 1/4 कप
-बेकिंग सोडा 1/2 चम्मच
-वैनिला एसेंस 2 बूंद
-देसी घी 2 चम्मच
-गुड़ 1 कप (पिसा हुआ)
-इलायची पाउडर 4
-नारियल 1 कप (पिसा हुआ)
-दूध 1 कप
खस्ता गुड़ की नानखटाई बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में मैदा, बेसन और सूजी को लेकर छान लें।
फिर आप इन तीनों को अच्छी तरह से मिला लें।
इसके बाद आप इसमें बेकिंग सोडा डालें और अच्छे से मिला दें।
फिर आप इसमें गुड़ और बाकी की चीजें डालें और मिला लें।
इसके बाद जब सारी चीजे अच्छे से मिल जाएं तो आप इसमें धीरे-धीरे दूध डालकर स्मूद आटा गूंथ लें।
फिर आप इसमें घी और इलायची पाउडर डालें और थोड़ी देर तक अलग रख दें।
इसके बाद आप इस आटे की छोटी-छोटी बॉल्स बनाकर तैयार कर लें।
फिर आप एक बेकिंग ट्रे को घी से ग्रीस कर लें।
इसके बाद आप इसमें तैयार बॉल्स को थोड़ी दूरी पर रख दें।
फिर आप इनको करीब 20 से 25 मिनट तक बेक कर लें।
अब आपकी खस्ता गुड़ की नानखटाई बनकर तैयार हो चुकी है।
Tags:    

Similar News