Kharbooje ki Kheer : गर्मियों में ट्राई करें स्पेशल मलाईदार खरबूजे की खीर
Kharbooje ki Kheer : खरबूजे की खीर गर्मियों के मौसम में बहुत ही स्वादिष्ट फल है और यह फल सभी को बहुत पसंद आता है। आप चाहें तो खरबूजे की खीर बनाकर एक अनोखा और स्वादिष्ट प्रयोग कर सकते हैं, जो गर्मियों के मौसम में ताज़गी और मिठास दोनों का मज़ा देती है। आइए जानते हैं खरबूजे की खीर की आसान और लाजवाब रेसिपी।
सामग्री :
पका हुआ खरबूजा – 1 कप (कद्दूकस या मिक्सी में हल्का मैश किया हुआ)
दूध – 1 लीटर
चीनी – 3-4 बड़े चम्मच
इलायची पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
ड्राईफ्रूट्स – कटे हुए (बादाम, पिस्ता, काजू)
केसर (वैकल्पिक) – कुछ धागे
विधि:
एक भारी तले वाले पैन में दूध को मीडियम आंच पर उबालें और गाढ़ा होने तक पकाएं. इसमें लगातार चलाते रहें ताकि तली में न लगे.
दूध जब थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तब इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालें. केसर भी डाल सकते हैं अगर आप चाहें तो.
दूध को हल्का ठंडा होने दें (गुनगुना या रूम टेम्परेचर तक), क्योंकि गरम दूध में खरबूजा डालने से उसका स्वाद बदल सकता है.
अब ठंडे दूध में मैश किया हुआ खरबूजा डालें और अच्छे से मिक्स करें.
खीर को कुछ समय के लिए फ्रिज में ठंडा होने दें ताकि उसका स्वाद और निखर कर आए. ऊपर से ड्राईफ्रूट्स डालकर सजाएं और ठंडी-ठंडी खरबूजे की खीर सर्व करें|