शेरवानी खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

Update: 2022-09-29 12:52 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।   आने वाले महीने से शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में यहां हम दूल्हों के लिए कुछ शॉपिंग टिप्स लेकर आएं हैं जो शेरवानी खरीदने में उनकी मदद कर सकते हैं। अगर आपकी शादी जल्द होने वाली है और आपने शॉपिंग शुरू कर दी तो ये बातें आपके काम आ सकती हैं। शादी वाले दिन सबसे ज्यादा हैंडसम दिखने के लिए यहां देखें कैसे खरीदें सही शेरवानी।

1) फिटिंग पर दें ध्यान- शेरवानी खरीदते समय उसकी फिटिंग पर ध्यान दें। वैसे तो इसे खरीदते समय आपके बॉडी साइज लिया जाता है, लेकिन आपको हमेशा इसकी फाइनल फिटिंग चेक करनी चाहिए। स्टाइलिश दिखने के लिए शेरवानी की सही फिटिंग जरूरी है। अगर ऑनलाइन खरीद रहे हैं तो आप फिटिंग चार्ट को चेक करे। सब कुछ सही नाप का हो तो ही खरीदें।
2) फैब्रिक पर दें ध्यान- शादी वाले दिन शेरवानी को घंटों तक पहनना होता है, इसलिए इसके कपड़े की क्वालिटी पर ध्यान दें। लोग अकसर शेरवानी को हैवी कपड़े में खरीदते हैं। हालांकि आपको इसे मौसम के मुताबिक खरीदना चाहिए। आप जब भी शेरवानी खरीदें उसे पहनकर जरूर देखें। कपड़ा आरामदायक हो तभी उसे खरीदें।
3) साफा और जूती पर दें ध्यान- शेरवानी के साथ मैचिंग जूती और साफा आपके लुक को काफी हद तक इंहेंस कर देता है। हैवी शेरवानी के साथ प्लेन साफा और जूती काफी अच्छा लगेगा। वहीं प्लेन शेरवानी के साथ आप कुछ हैवी साफ देख सकते सकते हैं।
4) एक्सेसरीज भी हैं जरूरी- दूल्हे के लुक को इंहेंस करने के लिए जूलरी भी जरूरी होती है। ऐसे में आप शेरवानी से मैच करती जूलरी खरीद सकते हैं। हालांकि इन दिनों कॉन्ट्रास्ट जूलरी भी काफी ट्रेंड में हैं।
5) स्टोल पर दें ध्यान- शेरवानी भले ही हल्की हो या हैवी, लेकिन उसके साथ स्टोल जरूरी है। ये आपके स्टाइल को रॉयल लुक देता है।

न्यूज़ सोर्स: livehindustan

Tags:    

Similar News