लिवर को ऐसे रखे स्वस्थ

बाजार में मिलने वाली मीठी चीजें जैसे कैंडी और कुकीज आदि चीजों में फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप मिला रहता है।

Update: 2023-02-20 17:01 GMT

आधुनिक समय में सेहतमंद रहना किसी चुनौतीपूर्ण से कम नहीं है। इसके लिए डाइट और लाइफस्टाइल पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। इसके अलावा, शरीर के सभी अंगों की समुचित देखभाल जरूरी है। शरीर के सभी अंग महत्वपूर्ण होते हैं। इनमें एक प्रमुख अंग लिवर है। लीवर के सेहतमंद रहने से पाचन शक्ति मजबूत रहती है। यह चयापचय और फैट को बर्न करने में मदद करता है। अगर आप भी लिवर को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो अपनी डाइट पर पैनी नजर रखें। वहीं, इन चीजों से परहेज करें। आइए जानते हैं-

फास्ट फूड का सेवन न करें
हेल्थ एक्सपर्ट्स हमेशा ही फास्ट फूड से परहेज करने की सलाह देते हैं। फास्ट फूड के अत्यधिक सेवन से शरीर में फैट बढ़ने लगता है। फास्ट फूड्स को पचाना काफी मुश्किल होता है। इससे लीवर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसके लिए फास्ट फूड का सेवन कम करना चाहिए। लंबे समय तक फास्ट फूड्स के सेवन से लीवर संबंधी बीमारियां होती हैं। साथ ही वजन भी बढ़ने लगता है।
रेड मीट सीमित मात्रा में खाएं
रेड मीट प्रोटीन का मुख्य स्रोत माना जाता है। हालांकि, लंबे समय तक रेड मीट का सेवन लीवर के लिए फायदेमंद नहीं साबित होता है। रेड मीट को पचाने में लिवर असमर्थ रहता है। आसान शब्दों में कहें तो लीवर रेड मीट को पचा नहीं पाता है। अगर आप लंबे समय तक रेड मीट का सेवन करते हैं, तो लीवर पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। साथ ही किडनी को भी नुकसान पहुंचता है।
मीठी चीजों का सेवन कम करें
बाजार में मिलने वाली मीठी चीजें जैसे कैंडी और कुकीज आदि चीजों में फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप मिला रहता है। इसमें रिफाइंड शक्कर भी मिलाई जाती है। इन चीजों से शरीर में फैट स्टोर होने लगता होता है। इन चीजों को लीवर पचाने में असफल रहता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो शक्कर का अधिक सेवन से लीवर को नुकसान पहुंच सकता है। इसके लिए शक्कर का सेवन सीमित मात्रा में करें।
शराब का सेवन न करें
लीवर शराब को भी नहीं पचा पाता है। जब पचाने की प्रक्रिया शुरू होती है तो सेल्स प्रभावित होती है। साथ ही लिवर में सूजन की समस्या हो सकती है। लंबे समय तक शराब के सेवन से लीवर सिरोसिस की बीमारी होती है। इस स्थिति में व्यक्ति को खून की उल्टी, पीलिया, जलोदर और कैंसर की बीमारियां होती हैं। इसके लिए शराब का सेवन बिल्कुल न करें।
Tags:    

Similar News

-->