Karwa Chauth Special Kesar Pulao: करवा चौथ के मौके पर घरों में रात के डिनर में स्पेशल चीजों को बनाया जाता है. रात में व्रत खोलने के बाद आप भी कुछ खास रेसिपी को ट्राई करना चाहते हैं तो आप केसर पुलाव को बना सकते हैं. केसर पुलाव स्वाद में काफी टेस्टी और बनाने में आसान होती है. त्योहार और खास मौकों के लिए ये रेसिपी परफेक्ट ऑप्शन है. इस करवा चौथ आप भी इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें. तो आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि|
केसर पुलाव बनाने के लिए सामग्री:
बासमती चावल- 1 कप
पानी- 2 कप
जीरा- एक बड़ा चम्मच
घी- 2 बड़े चम्मच
केसर- 3-4 धागे
हरी इलायची- 3-4
लौंग- 2-3
दालचीनी- 1 छोटा टुकड़ा
किशमिश- 2 बड़े चम्मच
काजू- 2 बड़े चम्मच
नमक- स्वादानुसार
बड़ी इलायची- एक
बारीक कटा धनिया- 2 बड़े चम्मच
केसर पुलाव बनाने की विधि:
केसर चावल बनाने के लिए आप बासमती चावल को अच्छे से साफ कर लें. आप साफ पानी में इसे 20 मिनट तक भिगो दें. अब आप एक्स्ट्रा पानी को चावल से हटा दें.
आप गर्म दूध को दो चम्मच लें और इसमें केसर को डाल दें. इसे अलग रख दें.
अब आप एक कड़ाही को गैस पर गर्म करें. घी को डालकर गर्म करें. इसमें जीरा, इलायची, लौंग और दालचीनी डाल दें. आप इसमें लंबाई में कटा हुआ काजू को डाल दें. इसे अच्छे से फ्राई करें. आप किशमिश को भी डाल दें. किशमिश को रोस्ट करते टाइम ध्यान दें नहीं तो ये जल सकते हैं.
अब आप चावल को डालें और हल्के हाथों से मिक्स करें. इसमें आप 2 कप कप पानी डालें और नमक को मिक्स कर दें. केसर वाला दूध डालकर मिक्स करें और इसे ढक दें. अब आप धीमी आंच पर चावल को पकाएं. चावल को आप 10 मिनट के बाद चेक करें. इसमें पानी है तो इसे थोड़ी देर और पका लें जब तक पानी पूरी तरह से खत्म न हो जाए. पकने के बाद गैस बंद करें और 5 मिनट तक ढककर रखें. इसके ऊपर आप धनिया पत्ती को डाल दें|
Tags: