Jowar Pyaj ki Roti: इस आसान रेसिपी से करें तैयार ज्वार प्याज की रोटी

Update: 2025-12-19 05:55 GMT
Jowar Pyaj ki Roti: फाइबर से भरपूर ज्वार पाचन तंत्र को भी मजबूत रखता है. ज्वार-प्याज की रोटी खाने से वजन घटाने में सहायता मिलती है. तो क्यों ना अपनी डाइट में इस रोटी को शामिल किया जाए. इसे आप झटपट में बना सकते हैं. तो आइए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं|
ज्वार प्याज की रोटी बनाने की सामग्री:
ज्वार का आटा – 1 कप
प्याज (बारीक कटा) – 1/2 कप
हरी मिर्च का पेस्ट – 1/4 टी स्पून
तेल – जरूरत के अनुसार
नमक – स्वादानुसार
ज्वार प्याज की रोटी बनाने का तरीका:
इसे बनाने के लिए आप पहले हरा और सफेद प्याज लेकर उसके बारीक टुकड़े काट लें. साथ ही आप हरी मिर्च का पेस्ट तैयार कर लें.
इसके बाद आप गहरे तले वाला बर्तन लें और उसमें ज्वार का आटा और बारीक कटी प्याज डालकर अच्छी तरह मिला लें.
इस मिश्रण में आप हरी प्याज का पेस्ट, 1 चम्मच तेल और स्वादानुसार नमक डालकर मिला लें.
फिर आप थोड़ा-थोड़ा कर पानी डालते हुए सॉफ्ट आटा गूंथ लें और समान अनुपात में लोइयां बना लें.
इस लोई को आप गोल-गोल बेल लें और मीडियम आंच पर एक पैन में इसे सेक लें.
कुछ देर सेंकने के बाद रोटी को पलट दें और दूसरी ओर भी सेंक लें.
रोटी दोनों तरफ हल्क सुनहरी होने के बाद गैस की सीधी आंच पर इसे पलटते हुए सेक लें.
अब आप रोटी को एक प्लेट में रख लें.
आपकी ज्वार प्याज की रोटी नाश्ते के लिए तैयार हो चुकी है|
Tags:    

Similar News