Jamun Shots Recipe: इस गर्मी कोल्ड ड्रिंक्स को कहें अलविदा, अब घर पर बनाएं जामुन शॉट्स
Jamun Shots Recipe: जामुन शॉट्स एक ठंडा शरबत या हेल्दी ड्रिंक होता है, जिसे शॉट ग्लास में सर्व किया जाता है। इसमें जामुन का खट्टा-मीठा स्वाद और मसालों का तड़का इसे खास बनाता है। इसमें पाए जाने वाले तत्व शरीर को आंतरिक ठंडक पहुंचाकर आपको तरोताजा करेंगे। दरअसल, इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स, और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद हैं। तो बस बिना सोचे अपने घरवालों और मेहमानों के लिए इसे तैयार करें।
जामुन शॉट्स बनाने का सामान:
पके हुए जामुन – 1 कप
भुना हुआ जीरा – ½ टीस्पून
काला नमक – स्वादानुसार
नींबू का रस – 1 टीस्पून
पुदीने की पत्तियां – कुछ
बर्फ के टुकड़े
सोडा – ½ कप
जामुन शॉट्स बनाने की विधि:
जामुन शॉर्ट बनाने के लिए सबसे तो जामुन लाकर उसे अच्छी तरह से धो लें। ध्यान रखें कि ये बिल्कुल गंदे नहीं होने चाहिए। अब जामुन को धोककर उसका गूदा निकाल लें। ये सबसे कठिन काम होने वाला है।
आपको जामुन में से गूदा और गुठली को अलग कर देना है और फिर गूदे को एक कटोरी में निकाल लेना है। गूदा निकालने के बाद जामुन के गूदे में काला नमक, भुना जीरा और नींबू रस मिलाएं।
इसके बाद इसे मिक्सी में थोड़ा पानी डालकर ब्लेंड कर लें।इसके बाद अब एक शॉर्ट ग्लास के किनारों पर हल्का सा नमक चिपका लें, इससे सजावट अच्छी लगती है।
अब इस गिलास में बर्फ डालें, ऊपर से जामुन शॉट्स का मिश्रण डालें। इसके बाद स्वाद बढ़ाने के लिए आखिर में इसमें सोडा डालें। परोसने से पहले दो पत्ती पुदीने को गिलास के ऊपर रखें और सर्व करें।
यदि गर्मी के मौमस में जामुन शॉट्स शरीर की कई परेशानियों को दूर करता है। जैसे कि ये पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। इसके साथ-साथ जामुन ब्लड शुगर कंट्रोल में मददगार रहता है, इसलिए आप इसका सेवन शॉट्स के रूप में भी कर सकते हैं। ये आपके शरीर को गर्मी में बॉडी को ठंडक देता है।