जामुन के बीज मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद

जामुन के बीज

Update: 2023-06-09 10:23 GMT
जामुन एक मौसमी फल है, जो गर्मियों में मिलता है. यह फल बहुत ही स्वादिष्ट होता है और सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। जामुन कई बीमारियों के खतरे को भी कम करता है लेकिन क्या आप जानते हैं, जामुन से ज्यादा सेहत के लिए इनकी गुठली ज्यादा फायदेमंद होती है। इनमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनमें फाइबर, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुणों के साथ और भी कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।
जामुन खाने के बाद अक्सर लोग इसकी गुठली को फेंक देते हैं. इन्हें आप फेंकने की बजाय धूप में सुखा सकते हैं। फिर इन्हें पीसकर पाउडर बना लें और एक साफ डिब्बे में भरकर रख लें। इसका सेवन दूध या सलाद के साथ किया जा सकता है। मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने इंस्टाग्राम पर जामुन की गुठली के फायदे बताए हैं। आइए जानते हैं, ये सेहत के लिए कैसे फायदेमंद होते हैं।
डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद
जामुन की गुठली डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। ये ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करते हैं। इन बीजों में मौजूद जंबोलिन और जाम्बोसीन ऐसे पदार्थ हैं जो ब्लड शुगर को धीमा करते हैं और शरीर में इंसुलिन के स्तर को बढ़ाते हैं। इस फल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है।
ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मददगार
जामुन के बीज के पाउडर में एलेजिक एसिड नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है जो ब्लड प्रेशर के तेज उतार-चढ़ाव को नियंत्रित करने में मदद करता है।
लिवर के लिए फायदेमंद
इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण लिवर की कोशिकाओं की रक्षा करते हैं। इसके अलावा जामुन के बीज एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं, जो लिवर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
शरीर को डिटॉक्स करता है
इन बीजों में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। जिससे आप कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं।
Tags:    

Similar News