Jamun Kulfi Recipe: गर्मियों में ठंडी-ठंडी और स्वादिष्ट कुल्फी का स्वाद ही कुछ और होता है और अगर इसे सेहत के साथ भी खाया जाए तो मज़ा दोगुना हो जाता है। ब्लूबेरी या जामुन कुल्फी एक अनोखा और सेहतमंद विकल्प है- यह प्राकृतिक मिठास, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन से भरपूर है।
सामग्री:
ब्लूबेरी या जामुन – 1 कप (अच्छी तरह धोकर बीज निकाल लें)
दूध – 2 कप (फुल क्रीम)
कंडेंस्ड मिल्क – 1/2 कप (स्वीटनिंग के लिए, वैकल्पिक)
शहद या गुड़ – 2-3 बड़े चम्मच
इलायची पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच (स्वाद के लिए)
काजू-बादाम (कटा हुआ) – 1-2 बड़े चम्मच
सबसे पहले एक भारी तले वाले बर्तन में दूध को धीमी आंच पर उबालें और उसे आधा होने तक गाढ़ा करें.
ब्लूबेरी या जामुन को ब्लेंडर में डालकर पेस्ट बना लें. चाहें तो इसे छान सकते हैं ताकि स्मूद टेक्सचर मिले.
गाढ़े दूध में कंडेंस्ड मिल्क या शहद/गुड़, इलायची पाउडर और फल की प्यूरी मिलाएँ. अच्छे से मिक्स करें.
इस मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें. फिर इसे कुल्फी मोल्ड्स में डालें. चाहें तो ऊपर से कटे हुए ड्रायफ्रूट्स भी डाल सकते हैं.
मोल्ड्स को 6-8 घंटे या रातभर के लिए फ्रीज़र में जमने के लिए रखें|