Jaggery Recipe: हम आपको गुड़ से तैयार की जाने वाली स्वादिष्ट रेसिपी बता रहे हैं, जो आपके घर में हर किसी को पसंद आ सकता है। आइए जानते हैं गुड़ से बनने वाली स्वादिष्ट रेसिपी-
गुड़ की खीर कैसे बनाएं?
आवश्यक सामग्री
चावल – 1 कप
दूध – 1 लीटर
गुड़ – ½ कप (कद्दूकस किया हुआ)
घी – 1 चम्मच
इलायची पाउडर – ½ चम्मच
काजू, बादाम, किशमिश – गार्निशिंग के लिए
बनाने की विधि
खीर बनाने के लिए सबसे पहले चावल को धोकर 15 मिनट के लिए पानी में भिगो दें। अब एक पैन में घी गर्म करें और उसमें भीगे हुए चावल हल्का सा भून लें। इसके बाद दूध को उबालें और उसमें चावल डालकर धीमी आंच पर पकाएं। जब चावल पूरी तरह से पक जाएं और दूध गाढ़ा हो जाए, तो गैस बंद कर दें। थोड़ा ठंडा होने पर गुड़ डालें और अच्छी तरह मिलाएं (गर्म दूध में गुड़ डालने से दूध फट सकता है)। तैयार खीर में इलायची पाउडर और सूखे मेवे डालकर सजाएं। इसके बाद ठंडा या गरम परोसें।
गुड़ के लड्डू कैसे तैयार करें?
आवश्यक सामग्री
गेहूं का आटा – 2 कप
गुड़ – 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
घी – ½ कप
सूखे मेवे (बादाम, काजू, पिस्ता) – ½ कप
इलायची पाउडर – ½ चम्मच
कढ़ाई में घी गर्म करें और उसमें गेहूं का आटा डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें। जब आटे से खुशबू आने लगे, तो गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें। एक अन्य पैन में 2-3 चम्मच पानी डालकर उसमें गुड़ पिघला लें। भुने आटे में पिघला हुआ गुड़, सूखे मेवे और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं। मिश्रण से छोटे-छोटे लड्डू बनाएं। लड्डू पूरी तरह ठंडा होने पर स्टोर करें।
Tags: