क्या सच में जरुरी है मी-टाइम, जाने इस पोस्ट में

चाहे आप एक कामकाजी महिला हो या फिर नॉरमल हाउसवाइफ, हम महिलाओं का जीवन जिम्मेदारियों से भरा होता है। फिर चाहे वह घर पर बच्चों को संभालना हो, ऑफिस में बॉस का प्रोजेक्ट करना हो या फिर पतिदेव का बर्थडे प्लान करना हो – जीवन में अनेक प्रकार की जिम्मेदारियां हम पर होती हैं।

Update: 2021-10-30 11:28 GMT

जनता से रिश्ता। चाहे आप एक कामकाजी महिला हो या फिर नॉरमल हाउसवाइफ, हम महिलाओं का जीवन जिम्मेदारियों से भरा होता है। फिर चाहे वह घर पर बच्चों को संभालना हो, ऑफिस में बॉस का प्रोजेक्ट करना हो या फिर पतिदेव का बर्थडे प्लान करना हो – जीवन में अनेक प्रकार की जिम्मेदारियां हम पर होती हैं।

ऐसे में दिमागी एवं शारीरिक तौर पर थकान होना लाज़मी है और इसीलिए आपको मी-टाइम यानी अपने लिए समय की आवश्यकता होती है। अगर आप एक महिला है तो इस बात से आप बिल्कुल एग्री करेंगी कि हमें मी-टाइम की आवश्यकता होती है।
पर अगर अभी भी आप हमारी बातों से संतुष्ट नहीं हुई हैं तो आइए हम आपको बताते हैं 6 कारण की क्यों महिलाओं के लिए मी-टाइम महत्वपूर्ण है।
1. खुद के बारे में जाने
सुनने में यह काफ़ी मामूली लगता है, हो सकता है कि आप सोचती हो कि आप अपने आपको अच्छे से जानती हैं। पर हमारा यकीन मानिए खुद की खोज करना या फिर खुद को जानना एक जटिल कार्य है। हम महिलाएं इतनी परतो से मिलकर बनी हैं कि कभी-कभी हम यह भूल जाती हैं की हम हैं कौन। अकेले समय बिताने से हो सकता है कि आप कोई एक नया शौक खोज लें, या आप अपने अंदर की किसी खूबी को पहचाने या फिर जीवन में की हुई गलतियों से सीख ले।
2. दिमाग़ी स्पष्टता पाएँ
कई बार ऐसा होता है कि मानसिक थकान के कारण आप फ्रस्ट्रेट हो जाते हैं और कुछ सही से सोच नहीं पाते। ऐसे में हम अपना गुस्सा अपने बच्चों पर निकालते हैं या फिर हमारी प्रोडक्टिविटी लो हो जाती है जिसका सीधा असर आपके काम पर पड़ता है। अंत में हम अपने आप को कोसते हैं और फिर तनाव के भँवर में हम फंस जाते हैं। मी-टाइम आपके दिमाग के धुँधलेपन को हटाता है और आपको सही से सोचने में मदद करता है।
अपने प्लांस को सुलझाएं
कई बार हम महिलाएं करना तो बहुत कुछ चाहती है पर बहुत कम ही हम उसको लेकर योजनाएं बना पाती हैं। कई बार हमारे मन में योजनाएं होती भी है पर वह बहुत ही अनसुलझी होती हैं जिसके कारण कभी भी हम उनको अपने जीवन में उतार नहीं पाते। मी-टाइम की मदद से हम अपने उन प्लांस को सुलझा पाएंगे और एक-एक करके उनको अपने जीवन में भी उतार पाएंगे।अगर हाल ही में आप अपने जीवन के रिश्तो को लेकर चिंतित हैं तो हो सकता है थोड़ी सी दूरी की ज़रूरत हो आपको। सुनने में थोड़ा अजीब ज़रूर लगेगा, पर कभी-कभी थोड़ी दूरी रिश्तो की सेहत के लिए अच्छी होती है।
और सबसे पहले आपका रिश्ता आपसे है फिर किसी और से। खुद का रिश्ता मज़बूत करें और अपने लिए दिन भर में कुछ समय ज़रूर निकालें।


Tags:    

Similar News