पुलाव नहीं इस बार बनाए सतरंगी बिरयानी,जाने रेसिपी

Update: 2023-06-23 03:29 GMT
आवश्यक सामग्री
गाजर - 20 ग्राम
फ्रेंच बीन्स - 20 ग्राम
शिमला मिर्च - 20 ग्राम
ब्रोकली - 20 ग्राम
चुकंदर - 20 ग्राम
हरी/ पीली जुकीनी - 40 ग्राम
बिरयानी चावल - 125 ग्राम|
भूने हुए प्याज - 20 ग्राम
दही - 30 ग्राम
नमक - स्वाद अनुसार
पुदीना - 10 ग्राम
देसी घी - 15 ग्राम
काजू पेस्ट - 5 ग्राम
हल्दी पाउडर - 1 ग्राम
लाल मिर्च पाउडर - 1 ग्राम
इलायची पाउडर - 1 ग्राम
केवड़ा/ केसर पानी - 3 मिली
गरम मसाला - 1 ग्राम
खाना पकाने का तेल - 10 मिली
बनाने की वि​धि
- सबसे पहले सभी सब्जियों को काटकर बांच करके अलग रखें।
- अब चावल को उबालकर 80 प्रतिशत तक पकाएं।
- मिट्टी के बर्तन में सभी सब्जियां, हल्दी पाउडर, दही, काजू पेस्ट, मिर्च पाउडर, केवड़ा पानी, केसर का पानी, पुदीना, भूरे प्याज डालकर मिलाएं।
- अब चावल में देसी घी और गरम मसाला पाउडर मिलाएं।
- इसे ढक करके 15 मिनट तक ओवन में रख दें।
- आपकी सतरंगी बिरयानी बनकर तैयार है।
- इसे सर्विंग प्लेट में निकालकर सर्व करें।
Tags:    

Similar News

-->