Instant Rice Dosa: चावल का कुरकुरा डोसा सिर्फ दो मिनट में होगा तैयार

Update: 2026-02-07 01:53 GMT
Instant Rice Dosa: शाम के नाश्ते में अगर आपको कुछ टेस्टी और हेल्दी खाने का मन कर रहा है तो आप चावल का डोसा बना सकते हैं। चावल का डोसा बनाने में ज़्यादा समय भी नहीं लगता है और इसका स्वाद बेहद लाजवाब लगता है. नारियल की चटनी के साथ चावल का कुरकुरा डोसा खाते ही आपकी शाम बन जाएगी। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं चावल का कुरकुरा डोसा?
चावल का डोसा बनाने के लिए सामग्री:
1 कप चावल का आटा, पानी, 1 छोटा चम्मच जीरा, 1 छोटा चम्मच नमक, 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, 2-3 हरी मिर्च, 2-3 बड़े चम्मच कटा हुआ प्याज, 2-3 बड़े चम्मच गाजर, धनिया पत्ती, 5-6 करी पत्ते (कटे हुए), 2 बड़े चम्मच सूजी, पकाने के लिए तेल
चावल का डोसा कैसे बनाएं?
पहला स्टेप: चावल का डोसा बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में 1 कप चावल का आटा लें। अब इस आटे में धीरे धीरे पानी डालें और स्मूथ बैटर बनाएं। इस बात का ध्यान रखें कि बैटर में कोई लम्पस न पड़ें।
दूसरा स्टेप: जब चावल का बैटर स्मूथ बन जाए तब उसमें 1 छोटा चम्मच जीरा, 1 छोटा चम्मच नमक, 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, 2-3 हरी मिर्च, 2-3 बड़े चम्मच कटा हुआ प्याज, 2-3 बड़े चम्मच घिसे हुए गाजर, धनिया पत्ती डालें और एक बार फिर से मिलाएं।
तीसरा स्टेप: अब इस बैटर को पतला करने के लिए उसमें दो कप पानी और डालें। जब बैटर पतला हो जाए तब दो मिनट के लिए उसे ऐसे ही रख दें। दो मिनट के बाद बैटर में दो चम्मच सूजी मिलाएं इससे क्रिस्पीनेस बढ़ती है।
चौथा स्टेप: अब गैस ऑन कर उसपर एक डोसा पैन रखें। जब पैन गर्म हो जाए तब उसपर बैटर को पैने के किनारों पर डालते हुए बीच में आए और फिर दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेकें। आपका चावला का डोसा बनकर तैयार है। नारियल की चटनी के साथ इसका लुत्फ उठाएं।
Tags:    

Similar News