Instant Coconut Barfi : झटपट बनाएं दिवाली स्पेशल कोकोनट बर्फी

Update: 2025-10-18 04:51 GMT
Instant Coconut Barfi : मिठाइयों के बिना दिवाली का त्योहार अधूरा लगता है. दिवाली की सजावट के लिए अगर आपके पास समय कम है और आप जल्दी से कुछ स्वादिष्ट और आसान मिठाई बनाना चाहते हैं, तो इंस्टेंट नारियल बर्फी आप बना सकते हैं. ये रेसिपी सिर्फ कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है.आइए जानते हैं इस आर्टिकल में घर पर आसानी से दिवाली स्पेशल इंस्टेंट नारियल बर्फी बनाने की रेसिपी|
कोकोनट बर्फी बनाने की सामग्री क्या है?
कद्दूकस किया हुआ नारियल – 2 कप
कंडेंस्ड मिल्क – 1 कप
घी – 1 बड़ा चम्मच
इलायची पाउडर – आधी छोटी चम्मच
कटे हुए ड्राई फ्रूट्स – सजावट के लिए
कोकोनट बर्फी कैसे बनाएं?
सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करें और इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर 2–3 मिनट तक हल्का भून लें.
अब इसमें कंडेंस्ड मिल्क डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें. जब पैन से मिश्रण छोड़ने लगे, तो इसमें इलायची पाउडर मिलाएं और गैस बंद कर दें.
अब इस मिश्रण को घी लगे ट्रे या प्लेट में डालकर सेम आकार में फैलाएं.
इसके ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालकर हल्के से दबा दें. बर्फी को ठंडा होने पर अपनी पसंद के आकार में काट लें|
Tags:    

Similar News