ब्रेकफास्ट में शामिल करें फाइबर, दिनभर मिलेंगे एनर्जी और फोकस

Update: 2025-09-04 10:11 GMT
Lifestyle लाइफस्टाइल स्वस्थ जीवनशैली की शुरुआत एक पोषक और संतुलित ब्रेकफास्ट से होती है। विशेषज्ञों की मानें तो दिन की शुरुआत फाइबर युक्त आहार से करना न केवल पाचन को दुरुस्त रखता है, बल्कि शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा भी प्रदान करता है। फाइबर युक्त नाश्ता न सिर्फ आपको दिनभर एक्टिव रखता है, बल्कि वजन को नियंत्रित करने में भी सहायक होता है।
ब्रेकफास्ट में आप कुछ आसान और हेल्दी रेसिपीज ट्राई कर सकते हैं, जैसे – ओट्स उपमा, मिक्स वेजिटेबल दलिया, चिया सीड्स पूडिंग, मल्टीग्रेन पराठा, और फ्रूट-स्मूदी बाउल। इन सभी व्यंजनों में भरपूर मात्रा में फाइबर,
विटामिन्स और मिनरल्स
पाए जाते हैं, जो शरीर की इम्युनिटी को भी बूस्ट करते हैं।
चिया सीड्स पूडिंग को आप रातभर भिगोकर सुबह फल और ड्राय फ्रूट्स के साथ खा सकते हैं। वहीं, मिक्स वेजिटेबल दलिया या ओट्स उपमा झटपट बनने वाले और पेट भरने वाले विकल्प हैं। तो इस हफ्ते अपने ब्रेकफास्ट में करें हेल्दी फाइबर रिच रेसिपीज़ को शामिल, ताकि न सिर्फ दिन की शुरुआत बेहतर हो, बल्कि पूरा दिन बना रहे एनर्जी और ताजगी से भरपूर।
Tags:    

Similar News