Kerala ट्रिप को बनाना है यादगार तो इन 5 लोकेशन को करें शामिल

Update: 2026-07-02 15:01 GMT

Kerala केरल :  मानसून के मौसम में केरल की प्राकृतिक सुंदरता और अधिक निखर जाती है। हरियाली, बारिश और शांत वातावरण इस राज्य को एक अलग ही आकर्षण देता है। आमतौर पर पर्यटक मुन्नार और अलेप्पी तक ही अपनी यात्रा सीमित रखते हैं, लेकिन इनके अलावा भी केरल में कई ऐसे अनछुए स्थान हैं जो ट्रैवल लिस्ट में शामिल किए जा सकते हैं।

कोच्चि फोर्ट

कोच्चि फोर्ट केरल का एक ऐतिहासिक और आकर्षक पर्यटन स्थल है। यहां रंग-बिरंगी गलियां, छोटे कैफे और समुद्र किनारे मछली पकड़ने के लिए लगाए गए पारंपरिक चीनी जाल पर्यटकों को खास आकर्षित करते हैं। यह स्थान केरल की संस्कृति और आधुनिकता का सुंदर मिश्रण प्रस्तुत करता है।

पोनमुडी

तिरुवनंतपुरम से करीब 60 किलोमीटर दूर स्थित पोनमुडी एक शांत और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर हिल स्टेशन है। यहां चाय बागान, धुंध से ढकी पहाड़ियां और झरने देखने को मिलते हैं। यह स्थान अपने 22 हेयरपिन मोड़ों वाली रोमांचक सड़क के लिए भी जाना जाता है। ट्रैकिंग और एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए यह एक बेहतरीन जगह है।

वर्कला

वर्कला तिरुवनंतपुरम से करीब 1 से 2 घंटे की दूरी पर स्थित है और अपने बीच और क्लिफ व्यू के लिए प्रसिद्ध है। यहां वर्कला क्लिफ, पापनासम बीच, जनार्दन स्वामी मंदिर और अंजेंगो फोर्ट प्रमुख आकर्षण हैं। यहां से सूर्यास्त का दृश्य बेहद मनमोहक होता है।

मुनरो आइलैंड

कोल्लम के पास स्थित मुनरो आइलैंड को भारत का ‘हिडन वेनिस’ भी कहा जाता है। यहां बैकवाटर में नाव की सवारी पर्यटकों को खास अनुभव देती है। यह जगह शांत वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जानी जाती है। हालांकि यहां घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच माना जाता है।इन सभी जगहों को केरल यात्रा में शामिल कर ट्रिप को और भी यादगार बनाया जा सकता है।

Tags:    

Similar News