वजन घटाने चाहते हैं तो फॉलो करें ये टिप्स

कोरोना महामारी के दौरान लगे इस लॉकडाउन के कारण हर कोई घर में था।

Update: 2021-07-03 12:20 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | कोरोना महामारी के दौरान लगे इस लॉकडाउन के कारण हर कोई घर में था। ऐसे में लोगों ने फिजिकल एक्टिविटी बेहद ही कम कर दी थी। जिसकी वजह से लोग अब बढ़ते वजन का शिकार हो गए हैं। ऐसे में हर कोई वजन कम करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। लेकिन बावजूद इसके कुछ लोग लगातार प्रयास के बाद भी वजन कम करने में नाकामयाब हैं। कई लोगों के लिए तो वजन कम करना सपने जैसा हो गया है और यही वजह है कि लोगों ने इसके लिए मेहनत ही करना छोड़ दिया है। लेकिन कुछ टिप्स की मदद से आप वजन कम कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन टिप्स के बारे में...

टिप 1 सुबह उठकर खाली पेट 1-2 गिलास पानी पिएं। इससे मेटाबॉलिज्म बढ़ेगा।
टिप 2 खाने से आधे घंटे पहले पेट भर पानी पिएं। इससे आप कम खाने का सेवन करेंगे।
टिप 3 ज्यादा ऑयली चीजें खाने से बचें।
टिप 4 शक्कर का सेवन कम या फिर बंद कर दें।
टिप 5 सब्जी, सलाद और फल का सेवन ज्यादा करें।
टिप 6 धीरे-धीरे खाना खाने की आदत डालें। इससे खाने को पचाने में मदद मिलती है।
टिप 7 चाय की जगह वेट लॉस टी या फिर ग्रीन टी का सेवन करें।
टिप 8 टीवी और मोबाइल का सेवन करते हुए खाना ना खाएं।
टिप 9 आइस्क्रीम और सोफ्ट ड्रिंक का सेवन भूलकर भी न करें।
टिप 10 रात का खाना शाम 6 से 7 के बीच में खाने का प्रयास करें।

टिप 11 लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें।

टिप 12 रोजाना समय मिलने पर एक्सरसाइज करें।  

Tags:    

Similar News

-->