जिंदगी में चाहते हैं सफल होना ,तो सुबह उठकर करेंगे जरूरी काम

Success Morning Mantra

Update: 2023-08-21 02:08 GMT

लाइफस्टाइल: सुबह जल्दी उठकर कुछ विशेष काम करने से मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं और साधक के जीवन में धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती है। ये काम रोजाना करने से व्यक्ति की किस्मत चमक सकती है। हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। गाय से जुड़ी हर चीज़ जैसे दूध, घी, गोमूत्र, गोबर सभी को दिव्य माना जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है।

शास्त्रों के अनुसार जो लोग सुबह उठकर स्नान करने के बाद गाय की पूजा करते हैं, ऐसे लोगों के घर में मां लक्ष्मी सदैव वास करती हैं। उन्हें कभी भी पैसों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ती.

ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति प्रतिदिन गौ माता की सेवा करता है, उन्हें हरा चारा खिलाता है, उस पर आने वाली सभी प्रकार की विपदाओं को गौ माता हर लेती है। इन लोगों के बीच बुरी छाया नहीं भटकती।

शास्त्रों में कहा गया है कि गौ माता की पीठ पर उभरी हुई गांठ में सूर्य-केतु नाड़ी होती है। जो व्यक्ति प्रतिदिन गौ माता की पीठ को सहलाता है उसके सभी रोग दूर हो जाते हैं। तेज, बल प्राप्त होता है।

ऐसा कहा जाता है कि काली गाय की पूजा करने से नौ ग्रह शुभ होते हैं। इससे शत्रु पर विजय पाने में लाभ मिलता है। याद रखें कि यह काम रोजाना करने पर ही आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

Tags:    

Similar News

-->