दांतों के दर्द से हो परेशान, तो अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

दांतों में दर्द होना एक आम परेशानी है। दांत में सड़न, कैविटी, संक्रमण और मसूड़ो में परेशानी जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं

Update: 2021-03-23 06:00 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क |  दांतों में दर्द होना एक आम परेशानी है। दांत में सड़न, कैविटी, संक्रमण और मसूड़ो में परेशानी जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में ना ठीक से खाना खाया जाता है और ना ही अच्छी नींद आती है। ऐसे में इसका इलाज जरूरी है। लेकिन, बहुत ज्यादा दर्द ना होने पर भी दवा खाने से सेहत पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए कुछ घरेलू उपायों का इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा। आइए जानते हैं कुछ ऐसे घरेलू उपायों में जिन्हें दांतों के दर्द के लिए कारिगर माना जाता है।

दांतों के दर्द के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
लहसुन
खाने में लहसुन का इस्तेमाल तो बेहद आम है पर क्या आप जानते हैं कि दांत में दर्द की परेशानी को दूर करने में भी ये सहायक है। इसमें मैजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण बैक्टीरिया को मारने का काम करता है। आप चाहें, तो लहसुन से बनी चाय पी सकते हैं। इसके अलावा जिस जगह दर्द हैं वहां लहसुन पेस्ट भी लगा सकते हैं।
अदरक
अदरक दांतों में लगे हानिकारक बैक्टीरिया को मारता है। साथ ही यह दांत दर्द को भी खत्म कर देता है। इसके लिए आप अदरक के एक छोटे टुकड़े का पेस्ट बना लें और उस जगह पर लगाए जहां दर्द है।
नींबू
नींबू में विटामिन-सी पाया जाता है। दांतों के दर्द वाले हिस्से पर नींबू का टुकड़ा लगाने से दर्द से तुरंत राहत मिलती है।
लौंग
बरसों से लोग दांत दर्द के लिए लौंग का इस्तेमाल करते आ रहे हैं, या ना सिर्फ दर्द दूर करने बल्कि सूजन को कम करने में भी सहायक है। आप इसे कई तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। आप लौंग वाली चाय पी सकते हैं या जहां दर्द है उस जगह पर लौंग का तेल लगाने से भी फायदा मिल सकता है।
नमक-पानी
नमक-पानी का कुल्ला दांत दर्द के लिए सबसे आम घरेलू इलाज है। नमक में जीवाणुरोधी तत्व मौजूद होते हैं जो दांत और मसूड़ों को सूजन से बचाते हैं। ऐसे में दांत इंफेक्शन से सुरक्षित रहते हैं।


Tags:    

Similar News