पार्टनर के साथ होने लगे हद से ज्यादा झगड़े, तो अपनाएं ये टिप्स
प्यार में तकरार होना आम बात है लेकिन जब रिश्ते में जब ज्यादा विवाद बढ़ जाए तो रिश्ता टूटने की कगार पर आ जाता है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। प्यार में तकरार होना आम बात है लेकिन जब रिश्ते में जब ज्यादा विवाद बढ़ जाए तो रिश्ता टूटने की कगार पर आ जाता है। रिलेशनशिप में कपल्स के बीच तनाव होने से रिश्ता कमजोर हो जाता है। समय रहते पार्टनर से सुलह न की जाए या उनके गुस्से को शांत न किया जाए तो रिलेशनशिप में ब्रेकअप भी हो सकता है। ऐसे में कपल्स के बीच आने वाली छोटी छोटी बातों या विवादों को सुलझा लेना चाहिए। ज्यादा विवाद बढ़ने पर कपल्स के बीच लड़ाई झगड़े हद से ज्यादा बढ़ जाए, दोनों एक दूसरे से बात तक नहीं करना चाहते हैं और जब भी एक दूसरे के साथ होते हैं, बात सिर्फ बहस तक पहुंच जाती है। ऐसे में आपका एक दूसरे के लिए प्यार और परवाह लड़ाई -झगड़े के सामने दबाव महसूस करने लगता है और रिश्ता खत्म हो सकता है। चलिए जानते है रिश्ता टूटने की नौबत आने पर पार्टनर संग दिक्कतों को ठीक करने के लिए क्या तरीके अपनाएं ताकि रिश्तें में प्यार और परवाह बनी रहे।