सावन मास में हुआ बच्चा पैदा तो, चुन सकते है ये प्यारे नाम

Update: 2023-07-18 09:37 GMT
लाइफस्टाइल: सावन का महीना चल रहा है। चारों और झमाझम बारिश हो रही है। अगर आपके बच्‍चे का जन्‍म भी सावन, मानसून या बारिश के दौरान हुआ है, तो आप भी अपने बच्‍चे के ल‍िए इस मौसम से मिलते-जुलते नाम रख सकते हैं। आप अपने बच्‍चे को ऐसा नाम दे सकते हैं जिसका अर्थ बारिश होता है। बेबी बॉय हो या गर्ल बरसात के मौसम के नाम पर आप अपने बच्चे के लिए ये प्यारे नाम रख सकते हैं। 
ऐसे में आप अपनी नन्ही सी परी को बरखा नाम दे सकते हैं, जिससे उसके जीवन में खुशियां की बरसात होगी। हुयाना: अगर आप अमेरिकी या मॉडर्न नाम रखना चाहते हैं, तो बेटी का नाम भी हुयाना रख सकते है। हुयाना नाम का अर्थ है "बारिश गिर रही है"। शुरू हुआ पुरुषोत्तम मास, इन 4 राशियों के जीवन में रहेगी सुख-समृद्धि और पैसों की बहार मेघना: अगर आप 'म' अक्षर से अपनी लाडली के लिए कोई प्यारा सा नाम ढूंढ रहे हैं तो आप मेघना नाम भी रख सकते हैं। मेघना का अर्थ बादल से होता है। मेहुला: भारत में बारिश को मेहुला भी कहा जाता है। बारिश कोपसंद करने वाले लोग लड़कियों के ल‍िए ये नाम रख सकते हैं। सावनी: अगर आपकी लालडी का जन्म भगवान शिव के प्रिय और पावन महीने सावन में हुआ है तो आप उसका नाम सावनी रख सकते हैं। इस नाम का संबंध शिव और मॉनसून दोनों से होता है। दरअसल बरसात के मौसम में सुबह के समय गाए जाने वाले राग को सावनी कहते हैं।
कब शारीरि‍क संबंध बनाने चाह‍िए और कब नहीं, आयुर्वेद ने बताए हैं सहवास से जुड़े ये नियम वृष्टि: वृष्टि का अर्थ बारिश से होता है। यह नाम यूनिक होने के साथ ही बहुत खूबसूरत भी है। आप अपनी बेटी का नाम वृष्टि भी रख सकते हैं। शाओनी : अगर आप बेटी के ल‍िए यूनिक नाम देख रहे हैं, जो इस मौसम से मिलता-जुलता हो, नाम देख सकते हैं। आप शाओनी भी नाम रख सकते हैं। मानसून के दौरान पैदा होने वाले को शाओनी कहते। लड़कों के लिए बारिश से जुड़ा नाम मेघ: जिस तरह लड़कियों के लिए मेघना नाम है, उसी तरह लड़कों के लिए मेघ नाम रख सकते हैं। मेघ का अर्थ भी बादल से होता है। यह नाम छोटा होने के साथ ही अर्थपूर्ण भी है। मुकिल: मुकिल नाम का अर्थ भी बादल से होता है. बादल और बारिश से जुड़ा होने के कारण मुकिल नाम भी आप अपने लाडके लिए रख सकते हैं। वर्शल: अगर आप अपने बेटे के लिए 'व' अक्षर से कोई नाम ढूंढ रहे हैं तो वर्शल नाम भी रख सकते हैं. वर्शल का अर्थ होता है वर्षा या बारिश।

Tags:    

Similar News