Homemade Rice Toner: ग्लोइंग और ब्राइट स्किन के लिए घर पर तैयार करें ये नेचुरल होममेड टोनर

Update: 2025-11-03 01:28 GMT
Homemade Rice Toner: अक्सर लोग अपनी स्किन को ग्लोइंग और ब्राइट बनाने के लिए तरह तरह के स्किन केयर प्रोडक्टस का इस्तेमाल करते हैं. स्किन केयर रूटीन में टोनर का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी माना जाता है. लेकिन बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त टोनर त्वचा को फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं. कई लोगों के चेहरे पर ये सुट नहीं करते और एलर्जी होने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में घर पर ही नेचुरल होममेड टोनर बनाना एक बेहतरीन विकल्प है. अगर आप भी अपनी स्किन को नेचुरली ग्लोइंग और ब्राइट बनाना चाहती है तो चावल से बना यह होममेड टोनर एक परफेक्ट चॉइस है. आइए जानते हैं होममेड राइस टोनर बनाने का तरीका|
राइस टोनर कैसे बनाएं?
सामग्री :
कच्चा चावल – आधा कप
पानी – एक कप
स्प्रे बोतल – एक
एलोवेरा जेल या गुलाब जल – एक छोटा चम्मच
विधि :
सबसे पहले चावल को अच्छे से धोएं और पानी में भिगोकर 5-6 घंटे के लिए रख दें.
जब चावल पूरी तरह फूल जाए तो पानी को छानकर स्प्रे बोतल में डालकर भर दें.
अब आप चाहे तो एलोवेरा जेल या फिर गुलाब जल डालकर पानी में डालकर मिला सकते हैं|
राइस टोनर चेहरे पर कैसे लगाएं?
टोनर को हमेशा साफ चेहरे पर लगाना चाहिए ताकि त्वचा की गहराई तक पोषण मिल सके. सबसे पहले फेस वॉश या क्लेंजर से चेहरे को साफ करें. इसके बाद स्प्रे बोतल से टोनर स्प्रे करें या फिर कॉटन पैड से चेहरे पर लगाएं. इसे रोजाना सुबह और रात को सोने से पहले लगाना चाहिए|
चेहरे पर राइस टोनर लगाने के क्या फायदे हैं?
चावल से बना होममेड टोनर स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है. चावल में मौजूद विटामिन बी और अमीनो एसिड स्किन को चमकदार बनाने का काम करता है.
यह फेस टोनर स्किन पोर्स को टाइट करने का काम करता है.
रोजाना यह टोनर लगाने से चेहरा हाइड्रेटेड रहता है. यह स्किन को मॉइस्चराइज कर त्वचा का रूखापन कम होता है.
चावल में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण चेहरे से दाग धब्बे और मुंहासे दूर करने में मददगार होता है.
अगर आप रोजाना रात को सोने से पहले और सुबह में चेहरे पर राइस टोनर लगाते हैं तो आपके चेहरे पर निखार आता है.
राइस टोनर को कितने दिनों तक स्टोर करके रख सकते हैं?
होममेड राइस टोनर को 3-4 दिनों तक फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं.
राइस टोनर लगाने का सही समय क्या है?
सुबह और रात को सोने से पहले राइस टोनर लगाना सही माना जाता है. इसके लिए फेस वॉश से चेहरे को साफ करें फिर टोनर लगाएं|
Tags:    

Similar News