Homemade Hair Serum: बाजार में तमाम तरह के हेयर सीरम मिलते हैं, जिसे आप अपने बालों के टाइप के हिसाब से खरीद सकते हैं। बहुत से लोगों को ये हेयर सीरम सूट नहीं करते हैं।
ऐसे में बालों की सही देखभाल के लिए केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स की जगह प्राकृतिक हेयर सीरम एक बेहतरीन विकल्प है। यह बालों को पोषण, नमी और चमक देता है, जिससे डैंड्रफ, हेयर फॉल और फ्रिज़ीनेस की समस्या कम होती है। इसी के चलते आज हम आपको यहां घर पर आयुर्वेदिक चीजों के इस्तेमाल से हेयर सीरम बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इस हेयर सीरम का पैच टेस्ट करके आप बिना कुछ सोचे इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
हेयर सीरम बनाने के लिए जरूरी सामान
मेथी दाना – 1 बड़ा चम्मच
गुलाब जल – 2 बड़े चम्मच
एलोवेरा जेल – 1 बड़ा चम्मच
रोजमेरी एक्सट्रैक्ट – कुछ बूंदें
चावल – 3 बड़े चम्मच
कलौंजी – 1 बड़ा चम्मच
घर पर हेयर सीरम बनाने की विधि-
हेयर सीरम बनाने के लिए सबसे पहले मेथी और कलौंजी का पानी तैयार करें। इसके लिए 1 गिलास पानी में मेथी दाना और कलौंजी डालकर रातभर भिगो दें। सुबह इस पानी को छान लें और अलग रख लें।
अब बारी आती है चावल का पानी तैयार करने की तो इसके लिए सबसे पहले 3 बड़े चम्मच चावल को 1 कप पानी में 30 मिनट तक भिगो दें। तीस मिनट भिगोने के बाद इस पानी को छान लें, ताकि इसका
इस्तेमाल
किया जा सके।
अब एक पैन में मेथी-कलौंजी का पानी और चावल का पानी मिलाएं। इसे धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकाएं और फिर ठंडा होने दें।
ध्यान रखें इसे तेज गैस पर नहींं पकाना है, इससे पानी जल सकता है। 5 मिनट पकाने के बाद इसमें एलोवेरा जेल, गुलाब जल और रोज़मेरी एक्सट्रैक्ट डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स होने के बाद एक स्प्रे बोटल में भरकर रख लें।
Tags: