Homemade Aloe Vera Gel: गोरा होने के लिए घर पर कैसे तैयार करें एलोवेरा जेल
Homemade Aloe Vera Gel: यूं तो बाजार में कई कंपनी के एलोवेरा जेल मिलते हैं. लेकिन कहीं न कहीं इनमें कुछ मात्रा में केमिकल होते ही हैं. साथ ही इन्हें खरीदने के लिए पैसे भी खर्च करने पड़ते हैं. ऐसे में आप घर पर बेहद कम समय में बड़ी आसानी से ताजा एलोवेरा जेल तैयार कर सकती हैं.
घर पर एलोवेरा जेल कैसे बनाएं?
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
कुछ ताजी एलोवेरा जैल की पत्तियां, विटामिन सी और विटामिन ई कैप्सूल, 1 से 2 चम्मच शहद.
ताजा एलोवेरा जेल बनाने का आसान तरीका
सबसे पहले एलोवेरा की पत्तियों को 10 से 15 मिनट ठंडे पानी में भिगो दें.
जब उनका पीलापन बाहर निकल जाए तब पत्तियों को चाकू से छील लें.
अब इसके अंदर से सफेद गुदे को कटोरी में निकालें.
इसके बाद इसमें Vitamin c और vitamin e capsule के कैप्सूल मिलाएं.
अब इसमें शहद मिलाकर अच्छे से मिक्स करें. ऐसा तब तक करें जब तक ये मिल जाए.
इसमें चिकनाहट आने तक इसको मिक्स करते रहिए.
मिश्रण चिकना होने पर ये यूज करने के लिए तैयार है.
आप इसे एक एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में रखें.
एलोवेरा जेल को कितने दिन तक कर सकते हैं इस्तेमाल?
अगर आपने बिना किसी प्रिर्ज्वेटिव के इस जेल को बनाया है तो इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करना मुश्किल होगा. इसलिए अच्छा होगा कि सिर्फ 1 या 2 पत्ती का ही जेल निकालें.यह जेल आप 4 से 5 दिनों तक इस्तेमाल कर सकती हैं|
घर में तैयार एलोवेरा जेल को कैसे लगाएं?
एलोवेरा जेल में कई गुण होते हैं. इसे सनबर्न, छोटी-मोटी चोट खरोंच या जलन आदि को दूर करने के लिए लगाया जा सकता है.आप अपनी स्किन पर इसे सीधे लगा सकती है|