Home Remedy For Pimples: चेहरे से पिंपल्स हटाना चाहते हैं तो ये एक घरेलू उपाय जरूर आजमाएं
Home Remedy For Pimples: अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो इस लेख को अंत तक पढ़ें। इस लेख में आपको पिंपल्स दूर करने का सबसे आसान नुस्खा बताया जा रहा है, जिसे आजमाने के बाद आपके चेहरे पर निखार आ जाएगा। खास बात यह है कि इस नुस्खे को आजमाने के बाद आपको किसी भी तरह के साइड इफेक्ट का खतरा नहीं रहेगा।
जरूरी सामग्री:
1 चम्मच शुद्ध हल्दी पाउडर
1 चम्मच शुद्ध शहद
1-2 बूंद नींबू का रस
पैक बनाने का तरीका:
इन तीनों चीजों के इस्तेमाल से आप मुंहासों को तुरंत गायब कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक पैक तैयार करना है। इस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले तो एक साफ बाउल में हल्दी और शहद को अच्छी तरह मिलाएं। अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा ऑयली है, तो उसमें 1-2 बूंद नींबू का रस भी मिला सकते हैं, वरना आप इसे रहने दें। सभी चीजों को मिक्स करके गाढ़ा पेस्ट बना सें।
ऐसे करें इस्तेमाल:
अब जान लेते हैं कि इस पैक को इस्तेमाल कैसे करना है तो उसके लिए सबसे पहले तो चेहरे को हल्के गुनगुने पानी और माइल्ड फेसवॉश से साफ करें ताकि धूल-मिट्टी हट जाए। गंदे चेहरे पर किसी तरह का पैक लगाने का कोई अर्थ नहीं है।
अब चेहरा साफ करने के बाद तैयार पेस्ट को पूरे चेहरे या केवल मुंहासों पर उंगलियों या ब्रश से लगाएं। इसे 15–20 मिनट तक चेहरे पर सूखने दें। इसके बाद अपने चेहरे को सादा पानी से धो लें। इसका असर आपको अपने चेहरे पर दिख जाएगा। इस पैक से मुंहासा काफी हद तक कम हो जाता है।
मिलेंगे ये फायदे:
पैक में जो हल्दी का इस्तेमाल हुआ है, उसकी वजह से मुंहासों के बैक्टीरिया को खत्म होंगे, क्योंकि इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं।
इसमें जो शहद इस्तेमाक किया गया है वो एक नेचुरल मॉइस्चराइज़र है जो त्वचा को हाइड्रेट करता है और सूजन को कम करता है।
नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड त्वचा का अतिरिक्त तेल हटाता है और दाग-धब्बों को हल्का करता है
यदि आप इस पैक का इस्तेमाल कर रहे हैं तो पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। कई बार लोगों की त्वचा को कुछ चीजें सूट नहीं करती हैं। यदि मुंहासे काफी ज्यादा है तो घरेलू नुस्खे आजमाने की जगह आप डॉक्टर की सलाह लें, उससे आपको फायदा मिलेगा।