Home remedies: तांबे के बर्तन पर लगे जिद्दी दाग को इन तरीकों से करे साफ

Update: 2024-06-19 08:33 GMT
Home remedies : अक्सर घरों में कॉपर के बर्तनों का इस्तेमाल स्टील और एल्युमीनियम की तरह नहीं होता। इसलिए इनकी साफ-सफाई नियमित तौर पर नहीं हो पाती। हालांकि जैसा कि कहा जाता है कि तांबे के बर्तन में पानी पीना सेहत के लिए फायेदमंद होता है। तो कुछ लोग कॉपर की बोतल और जग घर में रखते हैं। अब कम इस्तेमाल हो या ज्यादा एक वक्त के बाद ये बर्तन काले दिखने ही लगते हैं।तांबे के बर्तन को नॉर्मल तरीके से साफ किया जाए उनकी चमक वापस नहीं लौटती। क्लीनिंग के बाद भी खराब और पुराने ही लगते हैं। ऐसे में आपको इन बर्तनों को साफ करने के लिए कुछ आसान उपाय बता रहे हैं। इन तरीकों को आजमाना बेहद ही आसान है और इससे 
Copper 
के बर्तन की गायब चमक लौट भी आएगी।
इमली का करें उपयोग
तांबे के बर्तनों को नये जैसा बनाने के लिए सबसे ज्यादा फादयेमंद पकी इमली मानी जाती है। इसके लिए इमली को आधे घंटे के लिए एक कप पानी में भिगोकर रख दें। जब ये गल जाए तो इसे पानी में ही मसल लें, जिससे एक पेस्ट बन जाएगा। जिसे बर्तन के चारों और लगाकर 5-7 मिनट के लिए छोड़ दें। अब स्क्रबर से इसे अच्छे से रगड़ें। जहां पर बर्तन ज्यादा गंदा दिख रहा है वहां पर इमली का पानी स्क्रबर से लगाकर दोबारा रगड़ें। वहीं ज्यादा गंदे बर्तनों पर गीली इमली का पल्प लगाकर साफ करना चाहिए।
नींबू और नमक भी कामगर
तांबे का लोटा, गिलास, बोतल या अन्य बर्तनों को साफ करने के लिए नींबू और नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक नींबू को आधा काटें और उस पर नमक डालकर बर्तन पर धीरे से रगड़ें। चाहें तो नींबू का रस, बराबर मात्रा में नमक और baking सोडा मिलाकर पेस्ट भी बना सकते हैं। इस पेस्ट को बर्तनों पर रगड़कर साफ से तांबा पूरी तरह से क्लीन और चमक जाएगा।
बेसन का देखें कमाल
किसी बाउन में तीन से चार चम्मच बेसन लें। इसमें एक चम्मच नमक, दो चम्मच नींबू का रस और हल्दी मिला दें। सभी चीजों को मिक्स करके एक
pest
बन जाएगा, फिर इसे तांबे के बर्तन पर लगाकर एक मिनट के लिए छोड़ दें। अब इसे नैपकिन या कागज आदि की मदद से पोंछकर साफ कर लें। चाहें तो साफ पानी से धोकर भी क्लीन कर सकते हैं। इस पेस्ट को बर्तन के अंदरूनी हिस्से पर लगाकर भी साफ कर सकते हैं।
विनेगर से वापस मिलेगी चमक
सिरके की मदद से तांबे के बर्तन साफ करने के लिए एक बड़ा चम्मच नमक और एक कप वाइट वेनेगर को मिक्स कर लें। अब इसे सॉफ्ट कपड़े से coper के बर्तन पर रगड़ें और फिर पानी से साफ कर लें। अगर बर्तन का रंग उतर गया है और काला दिख रहा है तो 3 कप पानी में नमक, सिरका डालकर मिक्स करें। अब इस घोल में बर्तन को डालकर उबाल लें। इससे बर्तन की चमक वापस आ जाएगी।
Tags:    

Similar News

-->