Home Decoration: घर को पेंट करवाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

Update: 2024-07-09 11:06 GMT
Home Decoration: घर को सुंदर दिखाने में सबसे पहले दीवारों का सुंदर होना जरुरी है, यानि के घर में चारचांद तब लगते हैं जब पेंट सही से करवाया होगा। पेंट से न सिर्फ दीवारें बल्कि पूरा घर अच्छा दीखता है। ऐसे में घर में रंगों का चुनाव करते समय घर के इंटीरियर को ध्यान में रखना चाहिए। सबसे पहले आप जान लें कि कमरे के हिसाब से ही रंग करवाना चाहिए। कई लोग गलतियां कर बैठते हैं जिससे घर का लुक खराब भी हो सकता है। इसी के साथ चलिए हम आपको घर में रंग करवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए इसके बारे में बताते हैं -
बेडरूम में करवाएं हलके रंग
Bedroom का कलर गुलाबी, आसमानी, लाइट ग्रीन और हलके रंग का होना चाहिए। रिश्तों में मधुरता लाने के लिए और मन की शान्ति के लिए ये सभी रंग अच्छे होते हैं।
किचन के लिए बेस्ट हैं ये कलर्स
किचन के लिए लाल और नारंगी रंग अच्छा होता है क्यूंकि इससे किचन का माहौल अच्छा बना रहता है और साथ ही खाना बनाने में भी आसानी रहती है।
ड्राइंग रूम अच्छे लगेंगे ये रंग
Drawing Room में हल्के नीले या आसमानी, क्रीम कलर, या पीला रंग बेहतर माना जाता है। इससे घर के सदस्यों के बीच सम्बन्ध अच्छा बना रहता है।
बाथरूम में सफेद पेंट
टॉयलेट और बाथरुम में सफेद या हल्का नीला रंग करवाना अच्छा माना जाता है। यहाँ के लिए यही रंग सही होते है।
स्टडी रूम में सिर्फ करवाएं हरा रंग
स्टडी रूम में हमेशा हरा रंग करवाना चाहिए क्योकि हरा रंग समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। साथ ही पढने में ध्यान लगा रहता है।
Tags:    

Similar News

-->