Holi Special Tutti Frutti Gujiya: इन पकवानों में गुजिया का नाम नहीं आए ऐसा तो हो नहीं सकता है. गुजिया भी एक नहीं बल्कि कई तरीके से बनाई जाती है. जैसे चॉकलेट गुजिया, बेक्ड गुजिया, मावा गुजिया, सूजी नारियल गुजिया और गुलकंद गुजिया आदि. आज हम आपको एक स्पेशल टूटी-फ्रूटी गुजिया बनाने की रेसिपी बताएंगे. यह गुजिया खाने में बहुत ही मजेदार होता है. तो चलिए इसकी रेसिपी बताते हैं|
टूटी-फ्रूटी गुजिया बनाने की सामग्री:
200 ग्राम मैदा
तीन चम्मच घी
डेढ़ सौ ग्राम खोया
तीन चम्मच सूजी
पांच चम्मच नारियल का चूर्ण
चार इलायची
एक कटोरी पिसी हुई चीनी
रंग बिरंगी टूटी-फ्रूटी
टूटी-फ्रूटी गुजिया बनाने की विधि:
टूटी-फ्रूटी गुजिया बनाने के लिए सबसे पहले सूजी को हल्का ब्राउन होने तक घी में भून लें.
फिर आप नारियल का चूर्ण और खोए को भी धीमी आंच पर भूनकर सूजी में मिक्स कर लें.
इसके बाद इलायची पाउडर और टूटी फ्रूटी को स्टफिंग में डाल लें.
अब आप गुजिया बनाने के लिए मैदा में घी डालकर इसे अच्छी तरह मसल लें और फिर पानी डालकर आटा तैयार कर लें.
इसके बाद फिर आप छोटे-छोटे लोई काटकर इसे पूरी की तरह बेल लें.
अब स्टफिंग को पूरी में भरकर इसके किनारों को पानी से चिपका लें.
गुजिया का शेप देने के लिए आप चाहें तो सांचे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
अब आप मीडियम फ्लेम पर तेल गर्म करके इसमें गुजिया को हल्का ब्राउन और क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लें.
अब आपकी टूटी-फ्रूटी गुजिया बनकर तैयार हो चुकी है और आप इसे सर्व कर सकते हैं|
Tags: