Holi Special Moong Dal Barfi :होली पर बनाएं स्वादिष्ट मूंग दाल बर्फी

Update: 2026-02-27 01:58 GMT
Holi Special Moong Dal Barfi : होली का त्योहार रंगों के साथ स्वादिष्ट पकवानों के लिए भी जाना जाता है. इस खास मौके पर अगर आप कुछ अलग और पारंपरिक बनाना चाहते हैं, तो मूंग दाल बाफरी एक बेहतरीन विकल्प है. यह व्यंजन खासतौर पर मध्य भारत में लोकप्रिय है और दाल-बाटी की तरह ही पसंद किया जाता है|
मूंग दाल बर्फी बनाने के लिए सामग्री :
1 कप धुली मूंग दाल
1 कप चीनी
½ कप घी
1 कप मावा (खोया)
½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
बारीक कटे बादाम और पिस्ता (गार्निश के लिए)
कैसे बनाते हैं बर्फी
दाल तैयार करें:
मूंग दाल को 3–4 घंटे भिगो दें. फिर पानी निकालकर मिक्सर में बारीक पीस लें.
दाल भूनें:
कढ़ाई में घी गर्म करें और पिसी हुई दाल डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए सुनहरा होने तक भूनें. जब खुशबू आने लगे और मिश्रण हल्का भूरा हो जाए, तब समझिए दाल अच्छी तरह भुन गई है.
मावा मिलाएं:
अब इसमें मावा डालकर 4–5 मिनट तक और भूनें.
चाशनी तैयार करें:
अलग पैन में चीनी और ½ कप पानी डालकर एक तार की चाशनी बना लें.
मिश्रण तैयार करें:
चाशनी को दाल के मिश्रण में डालें और लगातार चलाते रहें. इलायची पाउडर मिलाएं. मिश्रण गाढ़ा होकर कढ़ाई छोड़ने लगे तो गैस बंद कर दें.
घी लगी थाली में मिश्रण फैलाएं. ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालें. ठंडा होने पर मनचाहे आकार में काट लें|
Tags:    

Similar News