Holi Special Banana Raita: मेहमानों के साथ-साथ बच्चों की पसंद का भी ख्याल रखा जाता है. होली के खास मौके पर चटपटे व्यंजन तो बहुत सारे बनाते होंगे. वहीं मीठे में गुजिया और पुआ के अलावा अगर आप कुछ खास बनाने की सोच रहे हैं तो केले का रायता ट्राई करें. होली पर डेजर्ट की कमी पूरी करने के लिए यह बहुत ही शानदार रेसिपी है. अब इसे बनाने की सिंपल रेसिपी आपको बताते हैं|
केले का रायता बनाने की सामग्री:
केले (पके हुए) – 4
दही – 1 किलो
चीनी – 2 कप
इलायची पाउडर – 1 टेबल स्पून
देसी घी – 2-3 टेबल स्पून
नारियल (कद्दूकस) – 3-4 टेबलस्पून
चिरौंजी – 2 टेबलस्पून
किशमिश – 10-15
काजू – 2 टेबलस्पून
बादाम – 2 टेबलस्पून
मखाने – 4 टेबलस्पून
केले का रायता बनाने की विधि:
केले का रायता बनाने के लिए पहले केलों को छीलकर पतले-पतले टुकड़ों में काट लें.
अब दही लेकर इसे अच्छी तरह फेंट लें.
फिर इस दही में आप पिसी हुई चीनी और थोड़ा इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
फिर इस दही में कटा हुआ केला डालकर मिला लें.
अब आप एक कड़ाही में 2-3 चम्मच घी गर्म करके इसमें कसा हुआ नारियल डालकर अच्छी से भून लें.
फिर इसमें चिरौंजी, काजू, किशमिश और बादाम डालकर मिला लें.
इस तड़के को आप रायते में डाल कर मिक्स कर लें.
अब आपका केले का स्वादिष्ट और मीठा रायता बनकर तैयार हो चुका है.
अब आप इसे भुने हुए मखानों से गार्निश करने के बाद ठंडा करके सर्व करें|
Tags: