Holi Mathari : अगर आपके घर भी ढेर सारे मेहमान आते हैं और आप उन्हें अपनी कुकिंग से इंप्रेस करना चाहती हैं तो इस बार होली पर मैदे की वहीं खस्ता मठरी की बजाय चने की दाल से कुरकुरी मठरी बनाकर खिलाएं। जिसका स्वाद बिल्कुल अलग आएगा और खाने के बाद सब इसकी रेसिपी पूछेंगे। तो चलिए जानें कैसे बनाएं चने दाल की मठरी।
चना दाल की मठरी बनाने की सामग्री
100 ग्राम चने की दाल
तेल 4 बड़े चम्मच
मैदा 250 ग्राम
हल्दी पाउडर आधा छोटा चम्मच
जीरा एक चम्मच
अजवाइन एक चम्मच
कसूरी मेथी एक चम्मच
तलने के लिए तेल
मठरी बनाने की विधि:
सबसे पहले चने की दाल को धोकर भिगो दें। करीब दो घंटे बाद जब ये फूल जाएं तो इन्हें पानी से निकालकर छान लें। अब कूकर को गैस पर चढ़ाएं और दो चम्मच तेल डालें। उसमे छनी हुई भीगी चने की दाल डालकर चलाएं। तेल में भीगी दाल को भुन लें। करीब दो मिनट तक भूनने के बाद इसमे आधा कप पानी डालें और कूकर का ढक्कन बंद कर पकाएं। एक या दो सीटी आने दें। फिर गैस धीमी कर चार से पांच सीटी में इसे पका लें। जब कूकर ठंडा हो जाते तो दाल को बाउल में निकाल लें।
कैसे बनाएं मठरी का डो:
मठरी का डो बनाने के लिए पकी चने की दाल को बाउल में मैश कर लें। इसमे दो कप मैदा डालें। साथ में नमक, अजवाइन, जीरा, हल्दी, कसूरी मेथी डालें। साथ में दो से तीन चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें और पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें। गुंथे आटे को करीब 15 मिनट के लिए सेट होने रख दें।
मठरी बनाने के लिए आटे को चार भाग में कर लें और पतली बड़ी सी रोटी बेल लें।। फिर कुकी कटर की मदद से गोल आकार में मठरी काट लें। इसी तरह से सारी मठरी काट लें। कड़ाही में तेल गर्म करें और मठरी डालें। धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलें। बस तैयार है टेस्टी क्रिस्पी चने दाल की मठरी।