जनता से रिश्ता वेबडेस्क। होली खुशियों का त्योहार है। इस साल होली 17-18 मार्च को है। लोग होली को लेकर तैयारियां कर रहे हैं। इस पर्व में लोग अपने रिश्तेदारों, दोस्तों से मिलते हैं। एक दूसरे को रंग लगाते हैं, तरह तरह के पकवान का स्वाद लेते हैं। बहुत ही उत्साह के साथ रंगों का त्योहार मनाया जाता है। लेकिन कोरोना काल में होली मनाने को लेकर सतर्कता की जरूरत है। बच्चों, बुजुर्गों के अलावा गर्भवती महिलाओं को होली में खुद को अधिक संभालने की जरूरत है। होली के उत्सव में गर्भवती महिलाओं के लिए सतर्कता बरतना आवश्यक है, वरना किसी अनहोनी की संभावना बढ़ सकती है। इस होली अगर आप गर्भवती हैं और होली खेलना चाहती हैं तो आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। ताकि आप और आपका होने वाला बच्चा सुरक्षित रहे और खुशियों के इस त्योहार में कोई खलल न पड़े। अगली स्लाइड्स में जानिए गर्भवती महिलाएं होली में रखें किन बातों का ख्याल।

होली में गर्भवती महिलाएं न करें डांस
होली का त्योहार शोरगुल और मस्ती का पर्व है। होली में नाच गाना और हुडदंग होना आम बात है। ऐसे में होली के मौके पर लोग डीजे या लाउड म्यूजिक लगाकर डांस करते हैं। लेकिन अगर आप गर्भवती हैं या आपके परिवार में कोई महिला प्रेग्नेंट है तो उसे डांस करने से बचना चाहिए। इतना ही नहीं, जहां अन्य लोग डांस कर रहे हों, उस स्थान से भी दूर रहें। क्योंकि झूमने, थिरकने के दौरान कई बार धक्का लगने का भी डर होता है।
सूखी होली खेलें
होली में रंग से खेला जाता है। लोग अबीर गुलाल से सूखी होली खेलते हैं तो कई लोग पानी के साथ गीली होली भी खेलते हैं। लेकिन गर्भवती महिलाओं को पानी की होली खेलने से बचना चाहिए। क्योंकि अगर आप पानी वाली होली खेल रही हैं तो हो सकता है कि चारों तरफ पानी पानी हो जाए और फिसलने का डर बन जाए।
हर्बल रंगों का करें इस्तेमाल
अगर सूखी होली खेल रहे हैं तो भी रंगों का विशेष ध्यान दं। कई सारे रंग केमिकल से तैयार होते हैं जो आपकी स्किन के लिए तो खराब होते ही हैं, वहीं एलर्जी होने का भी खतरा हो सकता है। इसलिए होली में हर्बल रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं की त्वचा काफी सेंसिटिव हो जाती है, केमिकल उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं।
भीड़ से बचें
कोरोना से बचाव के लिए सामाजिक दूरी भी जरूरी है। ऐसे में कम ही लोगों से मिलें। गर्भवती महिलाओं को भीड़ से दूर रहना चाहिए और अधिक लोगों के सम्पर्क में भी आने से बचना चाहिए। लोगों से मुलाकात के समय मास्क पहनकर रखें।
Tags: