Himachal accident: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में पूह के पास गुरुवार को एक पिकअप ट्रक के गहरी खाई में गिर जाने से तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।
मृतकों की पहचान सरिता नेगी (38), चवांग जगमो (40) और इंद्रमणि (35) के रूप में हुई है, जबकि घायलों में शांति देवी, सुरेंद्र नेगी, चेरिंग चोकिंड और चालक दीपक शामिल हैं।
पुलिस ने कहा कि ट्रक गहरी खाई में गिर गया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पीड़ितों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पूह ले जाया गया, जहां से उन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ ले जाया गया।
Tags: