मशरूम खाने से सेहतमंद बनेगा दिल

Update: 2022-09-12 17:23 GMT
मशरूम पोटेशियम, फाइबर, कैल्शियम, विटामिन–ए, बी, सी, डी, कैल्शियम, फास्फोरस व एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। हेल्थ एक्सपर्ट अनुसार इसका सेवन करने से इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होती है। दिल व हड्डियों में मजबूती आती है। इसके साथ कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आने का खतरा कई गुणा कम हो जाता है। चलिए आज हम आपको मशरूम खाने के लाजवाब फायदे बताते हैं...
दिल रखें स्वस्थ
मशरूम में फाइबर, पोटेशियम, विटामिन–सी, वीट ग्लूटेन आदि पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद वीट ग्लूटेन कोलस्ट्राॅल कम करने में मदद करता है। ऐसे में हार्ट अटैक आने व दिल संबंधी अन्य बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है।
वजन कंट्रोल करने में फायदेमंद
मशरूम में कैलोरी कम होती है। इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इससे भूख कंट्रोल करने में मदद मिलती है। ऐसे में मोटापे से परेशान लोग वजन घटाने के लिए मशरूम का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा रोजाना एक्सरसाइज, जिम, योगा भी करें।
Tags:    

Similar News