Healthy Drink: गर्मियों की ठंडी-ठंडी ड्रिंक। इन ड्रिंक से आप अपनी प्यास और पेट की गर्मी दोनों मिटा सकते हैं।
मखनिया लस्सी:
सामग्री: 250 ग्राम गाढा दही, 2 बडे चमच पिसी शक्कर, 2 बड़े चमच सफेद माखन (बिना नमक वाला), भीगी हुई केसर, 2 बूंद केवड़ा वाटर, द चमच इलायची पाउडर, कटी बादाम, कटे पिस्ता, काजू के टुकड़े, आइस क्यूब्स।
विधि: एक बाउल में दही और शक्कर डाल कर फेट लें। उसमें केसर, इलायची पाउडर, केवड़ा वाटर, काजू, बादाम, पिस्ता, माखन और आइस क्यूब डालकर मिक्स करें। गिलास में लस्सी डालें ऊपर से माखन, भीगी केसर, बादाम, पिस्ता डाल कर ठंडा-ठंडा सर्व करें।
लीची मोगु मोगु:
सामग्री: 7 लीची, 2 चमच गुलाब का शर्बत, 1 चमच नींबू
का रस, 1 कप पानी।
विधि: लीची को छील कर टुकड़े कर लें, थोड़े से टुकड़े साइड में रख दें और बाकी के लीची के टुकड़े, पानी, गुलाब शर्बत, नींबू का रस मिला कर ग्राइंडर जार में ग्राइंड कर लें।
गिलास या बोतल में लीची के टुकड़े और जूस डाले, ठंडा कर के पियें, बहुत ही टेस्टी बनता है।
मोहब्बत का शर्बत:
सामग्री: 1 कप तरबूज के टुकड़े, 2 चमच चिया सीड्स, 2 चमच गुलाब
का शर्बत, 200 ग्राम ठंडा दूध, बर्फ के टुकड़े।
विधि: चिया सीड्स को ½ कप पानी मे 20 मिनट भिगो दें वो फूल जाएंगे। एक बाउल में तरबूज के टुकड़े, शर्बत, दूध, बर्फ के टुकड़े सब डाल दें और अच्छे से मिलायें। गिलास में चिया सीड्स डालें और ये शर्बत डाल के मिक्स करें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।
शुगर फ्री ड्राई फ्रूट शेक:
सामग्री: 10 भीगी हुई बादाम, 2 बड़े चमच भीगे हुए काजू के टुकड़े, 10 भीगे हुए पिस्ता, 2 भीगे हुए अखरोट, 2 भीगी हुई अंजीर, 2 खजूर, भीगी हुई केसर, द चमच इलायची पाउडर, सूखी गुलाब की पत्तियां, 200 ग्राम ठंडा दूध, बर्फ के टुकड़े।
विधि: एक मिक्सर जार में भीगे हुए बादाम, काजू, अखरोट, पिस्ता, अंजीर, खजूर, बर्फ के टुकड़े और दूध डालकर पीस लें। फिर उसमें इलाइची पाउडर, भीगी हुई केसर, सूखी गुलाब की
पत्तियां डालें। इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें।