Healthy Breakfast : चलिए आज हम आपको बताते हैं पौष्टिक और स्वादिष्ट सुबह के नाश्ते की विधि। आज ब्रेकफास्ट में आप वेजिटेबल चीज चीला बना सकते हैं। जानिए वेजिटेबल चीज चीला बनाने की आसान रेसेपी।
वेजिटेबल चीज चीला की सामग्री:
-3 बड़े चम्मच बेसन
-1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
-1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च
-1/2 कप टुकड़ों में कटा प्याज
-1/2 कप टुकड़ों में कटा टमाटर
-1/2 कप शिमला मिर्च
-1 क्यूब चीज
-स्वादानुसार नमक
वेजिटेबल चीज चीला बनाने की विधि:
सबसे पहले तीन बड़े चम्मच बेसन एक बाउल में डालकर उसमें लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च और स्वादानुसार नमक मिला लें। अब कटा हुआ प्याज, शिमला मिर्च और टमाटर जैसी सब्जियां भी मिला लें। इसमें थोड़ा सा पानी डालकर घोल बना लीजिए।
ध्यान रखें कि घोल में गांठ न पड़े। अच्छे से मिला लीजिए। तब तक एक तवे को मध्यम आंच पर गर्म होने दें। अब इस बेचन और सब्जियों वाले घोल को गर्म तवे पर डालें और हल्का फैला लें। उसके बाद सुनहरा भूरा होने तक दोनों तरफ अच्छे से पका लें। अब तवे पर चीला के साथ एक तरफ चीज डालकर चीज के पिघलने तक पका लीजिए।
चीला बनेगा अधिक लजीज :
-स्वादिष्ट के साथ पोषक नाश्ता बनाना चाहते हैं तो चीला बनाते समय ध्यान रहे कि ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करें।
-चीला अच्छे से पके इसके लिए बेसन का घोल पतला रखें।
-सब्जियों को बेसन के घोल में मिलाने से पहले दो मिनट के लिए स्टीम भी किया जा सकता है।