Healthy और स्वाद से भरपूर चीज एंड वेजिटेबल सूप

Update: 2024-09-18 12:34 GMT

Life Style लाइफ स्टाइल : सर्दियों Winter के इस मौसम में खानपान ऐसा रखने की जरूरत होती हैं जो सेहत बनाने का काम करें ताकि इम्युनिटी मजबूत हो। ऐसे में आज हम आपके लिए चीज एंड वेजिटेबल सूप बनाने की Recipe लेकर आए हैं। इसमें कई हरी सब्जियां समाहित होती हैं जिसके चलते यह स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत से भरपूर भी होता है।

आवश्यक सामग्री

आलू - 1 कप (कटे हुए)
ब्रोकली - 1 कप (कटी हुई)
गाजर - 1 कप (कटी हुई)
काली मिर्च - स्वादानुसार
मक्खन - 2 बड़े चम्मच
वेजिटेबल स्टॉक - 2 कप
बीन्स - 1 कप (कटा हुआ)
मोजरेला चीज - 1/2 कप
फ्रेश क्रीम - 1/2 कप
मैदा - 4 कप
हरा धनिया - 2 बड़े चम्मच(कटा हुआ)
नमक - स्वादानुसार
पनीर क्यूब्स - 5 बड़े चम्मच (गार्निश के लिए)

बनाने की विधि

- सबसे पहले पैन में मक्खन पिघला लें।
- अब इसमें मैदा डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
- सभी सब्जिया डालकर 3-4 मिनट तक फ्राई करें।
- अब इसमें वेजिटेबल स्टॉक डालकर 15-20 मिनट तक सब्जियों को नरम होने तक पकाएं।
- सब्जियों के पकने पर इस पर मोजरेला चीज डालकर मेल्ट करें।
- फिर इसमें हरा धनिया, काली मिर्च, फ्रेश क्रीम और नमक डालकर 5 मिनट तक पकने के लिए रख दें।
- तैयार सूप को बाउल में निकाल कर पनीर क्यूब्स से गार्निश करके गर्मा-गर्म सर्व करें।




Tags:    

Similar News

-->