Health Tips: हथेलियों को रगड़ने के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

Update: 2024-08-24 18:28 GMT
हेल्थ टिप्स Health Tips: आपने अकसर लोगों को बीमार लोगों के हाथ-पैर मलते हुए देखा होगा, लेकिन क्या ऐसा करने से वाकई उनकी सेहत पर कोई फर्क पड़ता है? तो बता दें, आयुर्वेद हो या योग, दोनों में ही हथेलियों को आपस में कुछ देर रगड़ने का बहुत महत्व बताया गया है। हथेलियों को आपस में रगड़ने से गर्मी पैदा होती है, जिससे शरीर में एनर्जी आती है और ब्लड फ्लो बढ़ता है। आइए जानते हैं रोजाना कुछ देर हाथों को आपस में रगड़कर आंखों पर रखने से सेहत को मिलते हैं क्या गजब के फायदे।
हथेलियों को आपस में कुछ देर रगड़ने से मिलते हैं ये फायदे-
बॉडी को मिलती है एनर्जी-
व्यक्ति की हथेलियों में कई Acupressure प्वाइंट्स होते हैं, जो शरीर के कई अंगों से जुड़े हुए होते हैं। ऐसे में जब हाथों को आपस में रगड़ा जाता है तो हाथों में गर्मी और शरीर में ऊर्जा पैदा होती है। जिससे पूरे शरीर में रक्त का संचार अच्छी तरह होता है।
बनी रहती है आंखों की सेहत-
दोनों हाथों को आपस में रगड़ने से आंखों की सेहत को भी फायदा मिलता है। दरअसल हथेलियों की गर्माहट से आंखों पर पड़ने वाला तनाव कम हो जाता है। इससे आंखों के आसपास रक्त संचार बढ़ता है, जिससे थकी हुई आंखें भी राहत महसूस करती है।
बेहतर रक्त संचार-
हथेलियों को आपस में रगड़ने से ब्लड का सर्कुलेशन बढ़ता है। जिससे शरीर में गर्मी आती है और व्यक्ति खुद को फुर्तीला महसूस करता है।
ब्रेन फंक्शन होता है बेहतर-
हाथों को रगड़ने के बाद आंखों पर लगाने से ब्रेन फंक्शन बेहतर होता है। ऐसा करने से व्यक्ति के दिमाग में अच्छे विचार आते हैं और वह पूरे दिन सकारात्मकता बने रहने के साथ आत्मविश्वास से भी भरा रहता है।
ठंड को रखें दूर-
सर्दी के मौसम में ठंडे हाथों को आपस में रगड़ते रहने से फायदा मिलता है। ऐसा करने से शरीर में गर्मी पैदा होती है, जिससे व्यक्ति को कम ठंड महसूस होती है।
Tags:    

Similar News

-->