Health Tips: मानसून में इंफेक्शन से इस तरह करे खुद का बचाव

Update: 2024-08-05 06:23 GMT
Health Tips हेल्थ टिप्स: बारिश का मौसम लोगों को गर्मी से राहत तो मिल जाती है, लेकिन कई बीमारियों के होने का खतरा भी बढ़ जाता हैं। इस मौसम में डेंगू, मलेरिया, समेत स्किन इंफेक्शन जैसी कई तरह की बीमारियों का खतरा रहता है। इस मौसम में मच्छरों का लार्व पनपने के साथ-साथ कई तरह के बैक्टीरिया पैदा होते हैं। मौसम बदलने की वजह से कई बार लोगों को खांसी-जुकाम की शिकायत भी होती है। ऐसे में Viral Infection
 भी तेजी से बढ़ता है। इस दौरान खुद को सुरक्षित रखने के लिए आपको कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए-
खांसते या छींकते समय मुंह कवर करें
छींक या खांसी आने पर अक्सर लोगों को ध्यान नहीं रहता है कि उन्हें मुंह कवर करना है। ऐसे में आस-पास के लोगों को परेशानी आ सकती है। इसलिए चाहे आप घर में हों या बाहर, खांसते या फिर छींकते समय अपना मुंह और नाक को कवर करें।
दूसरों से हाथ मिलाने से बचें
अक्सर हम जब लोगों से मिलते हैं तो एक दूसरे से हाथ जरूर मिलाते हैं। अगर आपकी भी ये आदत है तो आपको इससे बचना चाहिए। ऐसा करने से इंफेक्‍शन दूसरों को भी फैल सकता है। इसलिए लोगों से हाथ मिलाने से बचें। आप हाथ
मिलाने
की जगह एक दूसरों को नमस्ते कर सकते हैं।
समय-समय पर धोएं हाथ
अगर आप किसी संक्रमित जगह को छूकर उन्हीं हाथों से खाना खा लेते हैं तो Infectionका खतरा हो सकता है। ऐसे में अपने हाथों को बार बार साबुन से साफ धोएं। बच्चों को भी समय-समय पर हाथ धोने के लिए कहें। स्कूल जाने पर उन्हें सैनिटाइजर या हैंड रब दें।
Tags:    

Similar News

-->