Health Tips: जाने बार-बार चक्कर आने की समस्या कारण

Update: 2024-08-19 13:53 GMT
Health Tips स्वास्थ्य सुझाव: बहुत सारे लोगों को चक्कर आने की समस्या परेशान करती है। जिसे लोग अक्सर बीमारी समझ लेते हैं। लेकिन एम्स की Neurologistडॉक्टर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर इस बारे में जानकारी दी है कि चक्कर आना कोई बीमारी नहीं बल्कि किसी भी बीमारी का लक्षण होता है। चक्कर आने की इस समस्या को विर्टिगो कहते हैं। विर्टिगो होने के लिए 4 कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। जानें कौन से हैं वो कारण, जिनकी वजह से चक्कर आता है।
चक्कर आने के हो सकते हैं ये कारण
चक्कर आने का कारण हमारी आंख, नाक, कान में हो रहे अवरोध होते हैं। इसके लिए कई तरह के कारण जिम्मेदार होते हैं।
-चक्कर आने का सबसे ज्यादा कॉमन कारण बीपीवीवी है। जिसमे हिलन-डुलने या सिर को अचानक से हिलाने से चक्कर आने लगता है।
-खास तरह के इंफेक्शन की वजह से भी चक्कर आने की समस्या परेशान करती है। जिसे वेस्टीबुलर न्यूरीटीस कहते हैं।
-जब कान के अंदरूनी हिस्से में ज्यादा मात्रा में फ्लूएड इकट्ठा हो जाता है। अचानक से चक्कर आने लगता है जो कई घंटे तक बना रहता है।
-माइग्रेन की वजह से भी चक्कर आता है।
-सिर या गर्दन में चोट की वजह से भी चक्कर आने की समस्या हो जाती है।
चक्कर आने पर कौन से उपाय किए जा सकते हैं
चक्कर आने की समस्या परेशान करती है तो उसे इन तीन उपाय को अपनाना चाहिए।
-सबसे पहले अपने हीमोग्लोबिन लेवल को चेक करवाएं।
-इसके अलावा विटामिन बी12 का लेवल चेकर करवाएं।
-गले, नाक और कान के Expert को चेकअप करवाएं। खासतौर पर चक्कर पोजीशन बदलने पर आते हैं। कुछ लोगों को करवट लेने या अपने शरीर की पोजीशन बदलने के दौरान चक्कर आता है। ऐसे में ईएनटी एक्सपर्ट के पास जरूर जाएं। जिससे कि कान के अंदर हो रही दिक्कत का समाधान किया जा सके।
-अगर इन सारी चीजों के चेकअप के बाद भी रिजल्ट निगेटिव आता है और समस्या बनी रहती है तो न्यूरोलॉजिस्ट को दिखाएं।
Tags:    

Similar News

-->