Health Tips: इससे बनी रोटी खाने से मिलेंगे गजब के फायदे

Update: 2024-08-06 06:24 GMT
Health Tips स्वास्थ्य सुझाव: सर्दियों के मौसम में ज्यादातर लोग गुड़ खाना पसंद करते हैं। ये सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। एक्सपर्ट भी रोजाना के रूटीन में एक टुकड़ा गुड़ खाने की सलाह देते हैं। मीठा खाने के शौकीन लोग खाने के बाद इसे जरूर खाते हैं। कहते हैं कि सर्दियों के दिनों में गुड़ से बनी चीजों को खाना चाहिए। ऐसे में आप गुड़ का पराठा बनाकर खा सकते हैं। ये स्वाद में जबरस्त लगता है। और इसे खाने से भी खूब फायदे मिलते हैं। यहां हम बता रहे हैं गुड़ की रोटी खाने के फायदे और इसे कैसे बनाएं।
फायदेमंद है गुड़
गुड़ में प्रोटीन, विटामिन-बी 6, थियामिन, विटामिन-ई जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसके अलावा इसमें आइसोटीन और सोर्बिटोल, मैंगनीज, फोलेट होता हैं।
इम्यूनिटी होगी बूस्ट
सर्दियों में Immunity बढ़ाने के लिए गुड़ खाएं। अगर रोटी के साथ गुड़ खाते हैं तो इससे बॉडी को कई बीमारियों और कई तरह के खराब बैक्टीरिया से बचाने में मदद मिलती है। नियमित तौर पर इसे खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है।
कब्ज की समस्या होगी दूर
गुड़ में मौजूद पोषक तत्व कब्ज को दूर करने और पाचन तंत्र में सुधार करने में मदद करते हैं। ये आंत को हेल्दी रखने में भी मदद करता है। अगर आपको कब्ज और दूसरी पाचन संबंधी समस्या है तो छुटकारा पाने के लिए गुड़ की रोटी खाएं।
स्किन के लिए भी फायदेमंद
गुड़ की रोटी खाने से स्किन भी चमकदार रहती है। दरअसल, इसे खाने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स खत्म होते हैं, जो आपकी स्किन से संबंधित सभी समस्याएं को दूर करते हैं।
शुगर लेवर रहेगा कंट्रोल
ब्लड शुगर कंट्रोल करने में ये मददगार साबित हो सकता है। इसके अलावा यह आपकी हड्डियों को मजबूत कर सकता है। हालांकि, अच्छे रिजल्ट के लिए इसे नियमित तौर पर खाना होगा।
कैसे बनती है गुड की रोटी
गुड की रोटी बनाने के लिए आटे में पाउडर गुड़, घी और तिल को अच्छे से मिला लें। फिर इसका आटा गूंथ लें। अब इसे रोजाना की रोटी की तरह बेलकर सेक लें। रोटी पर घी लगाएं और गर्मा-गरम खाएं।
Tags:    

Similar News

-->