Health: आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में, बाहर का तला-भुना खाना, अनियमित दिनचर्या और कम शारीरिक गतिविधियों के कारण पेट से जुड़ी समस्याएं आम हो गई हैं। गैस, एसिडिटी, अपच और पेट फूलना जैसे लक्षण न सिर्फ़ शरीर को बेचैन करते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी परेशान करते हैं। ऐसे में घरेलू और प्राकृतिक उपाय बेहद कारगर साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है वो उपाय और कैसे तैयार करें।
गैस और एसिडिटी से राहत देने वाला घरेलू नुस्खा :
सामग्री:
1/2 टीस्पून जीरा (Cumin Seeds)
1/2 टीस्पून सौंफ (Fennel Seeds)
1/2 टीस्पून अजवाइन (Carom Seeds)
1/2 टीस्पून सूखा धनिया (Coriander Seeds)
1.5 कप पानी
बनाने का तरीका: एक पैन में 1.5 कप पानी लें. उसमें ऊपर बताई गई सभी सामग्रियां डालें. इसे धीमी आंच पर 5–7 मिनट तक उबालें. जब पानी थोड़ा घट जाए और इसका रंग हल्का बदल जाए, तब गैस बंद कर दें. इसे छानकर हल्का गुनगुना रहने पर पी लें|
इसे खाने के बाद या पेट भारी लगने पर लिया जा सकता है. दिन में एक बार नियमित रूप से भी लिया जा सकता है|
इस नुस्खे के फायदे:
जीरा – पाचन क्रिया को बेहतर करता है और गैस कम करता है.
सौंफ – पेट ठंडा करती है और ब्लोटिंग को कम करती है.
अजवाइन – गैस और एसिडिटी से तुरंत राहत देती है.
सूखा धनिया – डाइजेशन में सहायक होता है और पेट की जलन को शांत करता है|