Health: स्किन से लेकर BP तक सब रखें फिट, रोज खाली पेट खाएं 1 अनार

Update: 2024-09-14 05:48 GMT
Health: पोषक तत्वों से भरपूर इस फल में विटामिन-सी, के, फोलेट और पोटैशियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। अनार में प्यूनिकैलागिन्स और फ्लेवोनोइड्स नामक दो शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट भी मौजूद होते हैं। जानिए रोज खाली पेट एक अनार खाने से शरीर को क्या-क्या लाभ मिलेंगे।
अनार खाने के अनोखे लाभ Unique benefits of eating pomegranate
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर Rich in antioxidants
रोजाना खाली पेट 1 अनार खाने से शरीर में बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा कम होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक नियमित रूप से अनार खाने से तनाव और सूजन की समस्या कम होती है। अनार हृदय रोग, कैंसर और डायबिटीज की बीमारियों से बचाने में भी मददगार होता है।
हार्ट हेल्थHeart Health
अनार अपने एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए मशहूर है। अनार हृदय रोगों में सहायक होता है। अनार खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बैलेंस रहता है। अनार बीपी की समस्या को भी कंट्रोल रखता है। रोजाना एक अनार का जूस खाली पेट पीने से हार्ट हेल्थ बेहतर रहती है। इससे हार्ट अटैक आने का जोखिम भी कम होता है।
पाचन शक्ति बढ़ाए Increases digestive power
अनार फाइबर से भरपूर होता है। फाइबर मल त्याग करने में सहायक है। अनार खाने से आंतों की सफाई होती है। अनार
में मौजूद
एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाचन तंत्र में सूजन को कम करते हैं। अनार खाने से पेट के अल्सर की समस्या को भी रोका जा सकता है। इसके अलावा पेट की सभी समस्याओं से बचने के लिए भी अनार खाना फायदेमंद होता है।
स्किन हेल्थ के लिए भी फायदेमंद Also beneficial for skin health
अनार में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-सी स्किन हेल्थ को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अनार में मौजूद कंपाउंड्स त्वचा को सन टैनिंग से बचाने और स्किन को एंटी एजिंग से बचाने में मदद करते हैं। अनार स्किन में कोलेजन को बढ़ाने में मदद करता है। अनार में नेचुरल मॉइस्चराइजिंग प्रॉपर्टीज भी होती हैं।
ब्रेन हेल्थ को सुधारें Improve brain health
अनार का सेवन मस्तिष्क के विकास के लिए भी फायदेमंद होता है। अनार में मौजूद एलागिटैनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट से कोई भी न्यूरो बीमारी के खतरे से बचा जा सकता है।
कैसे खाएं अनार How to eat pomegranate
वैसे तो अनार किसी भी समय खाया जा सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, खाली पेट अनार के सेवन से शरीर को ज्यादा लाभ मिलते हैं। इस फल को जूस के बजाय साबूत खाना सही रहता है। इसके अलावा, अनार के छिलके भी सेहत के लिए लाभदायक होते हैं। अनार के छिलके सुखाकर पाउडर बनाकर पानी में मिलाकर पीने से लिवर की हेल्थ अच्छी रहती है।
Tags:    

Similar News

-->