Health: अपने लिवर को मजबूत बनाने के लिए अपनाएं स्वामी रामदेव के ये उपाय, जानें क्या करें और क्या न करें
Health: बारिश के मौसम में कई बैक्टीरिया और वायरस साइलेंटली अटैक करते हैं। ये बैक्टीरिया किसी महामारी की तरह करोड़ों लोगों की सेहत बिगाड़ने की तैयारी में हैं। क्योंकि बैक्टीरियल-वायरल इंफेक्शन तेजी से फैलता है और हाई ह्यूमिडिटी, हाइजीन से कॉम्प्रोमाइज मुसीबत और बढ़ा देता है। इसी का नतीजा है कि देश के तमाम अस्पताल अलर्ट मोड पर हैं। हेल्थ एक्सपर्ट को ये आशंका है कि हेपेटाइटिस A और हेपेटाइटिस E के मामले बड़े लेवल पर बढ़ सकते हैं। वहीं 'सलमोनेला टाइफी' बैक्टीरिया से टाइफाइड भी लोगों को परेशान कर सकता है।
ये ऐसा वक्त है जिसमें आपको अपने खाने-पीने का खास ख्याल रखना होगा। क्योंकि किसी की एक छोटी सी चूक आपको बीमार बना सकती है अब जैसे 'बैसिलरी डिसेंट्री' को ही ले लीजिए। जो एक सीरियस बैक्टीरियल इंफेक्शन हैं। इसमें डायजेशन से जुड़ी परेशानी होती है। लिवर इंफेक्शन घातक इसलिए हो जाता है। क्योंकि ये 24 घंटे के अंदर पूरा का पूरा लिवर डैमेज कर सकता है और यही वजह है कि बीमारी से जान जाने के कुल मामले में 18% लिवर डिजीज के हैं। ऊपर से डेंगू-मलेरिया-चिकनगुनिया का खतरा अलग है। अब कुदरत पर किसका जोर चला है। बेहतर तो ये है कि जोर खुद की सेहत ठीक रखने पर लगाएं। जो बहुत मुश्किल भी नहीं है और इसके लिए रोजाना योग करें और कुछ आयुर्वेदिक उपाय करें जो स्वामी रामदेव बता रहे हैं।
वायरल इंफेक्शन से लिवर पर हमला:
खराब खाना और दूषित पानी से हेपेटाइटिस A और E होता है जिसके लक्षण पीलिया, थकान और बुखार है।
सलमोनेला टाइफी से टाइफाइड होता है। जिसके लक्षण तेज बुखार, सिरदर्द और पेट दर्द होने लगता है।
पेट में फ्लू से गैस्ट्रोएंटेराइटिस की दिक्कत होती है। इससे पेट में मरोड़, उल्टी और बुखार परेशान करता है।
बैक्टीरियल संक्रमण से बैसिलरी डिसेंट्री होता है जिसे दस्त, पेट में ऐंठन और उल्टी जैसी दिक्कत होती है।
बाढ़-बारिश में बीमारियों का कहर
डेंगू-चिकनगुनिया का बढ़ा डर
बारिश में बढ़ा मलेरिय, डेंगू का बुखार
हेपेटाइटिस के लक्षण
यूरिन का पीला रंग
ज्यादा थकान
उल्टियां
पीली आंखें
पीली स्किन
भूख ना लगना
हेपेटाइटिस के 5 स्ट्रेन
खाने पीने से हेपेटाइटिस A-E फैलते हैं
इंफेक्टेड ब्लड से हेपेटाइटिस B,C,D फैलता है
हेपेटाइटिस B से मौत सबसे ज्यादा
स्ट्रेन-C से रिकवरी के बाद भी मौत का खतरा
लिवर प्रॉब्लम्स की क्या है वजह
तला-भुना खाना
मसालेदार खाना
फैटी फूड्स
जंक फूड
रिफाइंड शुगर
अल्कोहल
लिवर का काम
500 से ज्यादा काम
एंजाइम्स बनाना
ब्लड फिल्टर करना
टॉक्सिंस निकालना
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल
डाइजेशन
प्रोटीन बनाना
इम्यूनिटी बढ़ाना
लिवर बचाने के लिए क्या करें?
शुगर कंट्रोल करें
वज़न कम करें
लाइफस्टाइल बदले
कोलेस्ट्रॉल लेवल घटाएं
खतरे में लिवर की क्या है वजह?
हाई बीपी
हाई शुगर
हाई कोलेस्ट्रॉल
लिवर का रखें ख्याल
यंग एज से रखें लिवर का ख्याल
शाकाहारी खाने से लिवर प्रॉब्लम कम
प्लांट बेस्ड फूड से फैटी लिवर ठीक
मौसमी फल
हरी सब्जियां
साबुत अनाज
लो फैट डेयरी प्रोडक्ट