Health: कमजोरी,थकान दूर करने के अचूक नुस्खें

Update: 2024-07-19 04:44 GMT
Health: अगर आपको दिन भर कमजोरी और थकान महसूस होती है, किसी काम को करने के लिए शरीर में एनर्जी नहीं लगती है, तो खास नुस्खे को आजमाना चाहिए।
कमजोरी की वजह से सुबह बिस्तर से उठने का मन भी नहीं करता है?
अगर ऐसा है, तो आप इसे नजरअंदाज न करें। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी व कई हेल्थ कंडीशन्स कमजोरी और थकान का कारण बनती हैं। डाइट में जरूरी न्यूट्रिएंट्स से भरपूर चीजें, शरीर को ताकत दे सकती है। हमारे घरों में खाई जाने वाली कई चीजों में औषधीय गुण होते हैं, जो शरीर को ताकत देते हैं। बस आपको इन्हें खाने का तरीका पता होना चाहिए। हमारी खास सीरीज 'दिल से इंडियन' में हम आपको ऐसे ही घरेलू नुस्खों के बारे में बता रहे हैं, जो कई बीमारियों और परेशानियों से राहत देते हैं। इन्हें एक्सपर्ट भी सटीक मानते हैं। कमजोरी दूर करने के लिए अंजीर को एक खास तरीके से डाइट में शामिल करें। इस नुस्खे के बारे में हमने डाइटिशियन नंदिनी से भी बात की और उन्होंने भी इसे सटीक माना। चलिए, आपको बताते हैं इस बारे में।
अंजीर में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, कॉपर, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन और जिंक भरपूर मात्रा में होता है।
इसकी तासीर गर्म होती है और इसके सेवन से शरीर को गर्माहट मिलती है।
आप अंजीर को दूध में भिगोकर खाएंगी, तो शरीर को ताकत मिलेगी।
जिन लोगों के शरीर में खून की कमी है, उन्हें भी इसे डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
अंजीर में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होता है। इसे दूध में भिगोकर खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और बीमारियों से बचाव होता है।
इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। इसे खाने से कब्ज नहीं होती है और शरीर डिटॉक्स होता है। कमजोरी और थकान को दूर करने के लिए, अंजीर को इस तरह डाइट में शामिल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
Tags:    

Similar News

-->