Health: क्या आप जानते हैं कि मुलेठी गले की खराश और खांसी के लिए असरदार औषधि है। इसे आयुर्वेद में इसके कई सारे फायदे बताए गए हैं। केवल खांसी ठीक करने के लिए ही नहीं बल्कि मुलेठी को और भी कई सारी समस्याओं में खाने से फायदा मिलता है। जानें कैसे मुलेठी खाने से इन 8 बीमारियों में आराम मिलता है।आयुर्वेद में मुलेठी के कई सारे फायदे बताए गए हैं। इसमे एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी इंफ्लामेटरी और एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं। जो गले के इंफेक्शन को खत्म करने के साथ इम्यूनिटी भी बढ़ाते हैं।
खांसी और गले की खराश के लिए कारगर
मुलेठी में ब्रोन्कोडायलेटर गुण पाए जाते हैं जो खांसी और ब्रोन्काइटिस जैसी समस्याओं में मदद करते हैं। मुलेठी को कच्चा ही चबाने से खांसी की समस्या दूर होती है। वहीं मुलेठी का पानी पीने से गले की खराश दूर होती है।
इम्यून सिस्टम बढ़ाने में मदद करती है मुलेठी
मुलेठी में कुछ एंजाइम होते हैं जो बॉडी में लिम्फोसाइट्स और मेक्रोफेज बनाने में मदद करते हैं। इन कोशिकाओं का काम शरीर में आने वाले बैक्टीरिया, एलर्जी और पॉल्यूशन से होने वाले सेल्स को नुकसान से बचाती है। इम्यूनिटी सिस्टम बढ़ाने के लिए मुलेठी की चाय बनाकर रोजाना पीना फायदेमंद है।
महिलाओं के लिए मुलेठी के हैं कई फायदे
महिलाओं को पीरियड्स के दौरान क्रैम्पस और मेनोपॉज के समय होने वाली दिक्कतों में राहत देता है। यहीं नहीं कई बार हेल्थ एक्सपर्ट पीसीओएस और पीसीओडी में मुलेठी खाने को बोलती हैं। ये शरीर से टेस्टोस्टेरोन के लेवल को कम करने में मदद करती है।
स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है मुलेठी
स्किन में हो रही एलर्जी और सूजन को कम करने में मुलेठी मदद करती है। मुलेठी की मदद से स्किन पर हो रहे एक्ने की प्रॉब्लम कम करने में मदद मिलती है।
एसिडिटी और अपच दूर करने में मदद करती है मुलेठी
मुलेठी की जड़ को चूसने से एसिड रिफ्लक्स,हार्ट बर्न और अपच की समस्या में राहत मिलती है। हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक 2017 की स्टडी में पाया गया कि रोजाना एसिड रिफ्ल्क्स की समस्या में रोजाना मुलेठी की जड़ को लेना ज्यादा असरदार था।
मुलेठी में होती हैं एंटी कैंसर प्रॉपर्टीज
नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के मुताबिक मुलेठी की जड़ खास तरह के कैंसर के खिलाफ इफेक्टिव है।
2019 की स्टडी के मुताबिक मुलेठी की जड़ में ग्लिसराइजिन पाया गया जो अस्थमा में राहत दे सकता है।
दांतों को सड़ने से बचाता है
मुलेठी के पानी से रोजाना कुल्ला किया जाए या फिर मुलेठी की जड़ को चूसने से दांतों में होने वाली सड़ने से बचाता है। यहीं नहीं दांत दर्द, मुंह की बदबू को भी दूर करता है।