Health Care: डायबिटीज मरीजों के लिए दवाई का काम करता है ये फल

Update: 2024-07-21 13:01 GMT
Health Care: गर्मियों में आने वाला जामुन पोषक तत्वों से भरपूर फल है, और यह स्वाद में खट्टा-मीठा होता है। यह एक लौ कैलोरी फल इसलिए इसका सेवन वेट लॉस से लेकर डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। जामुन का न केवल फल बल्कि बीज और छाल भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।जामुन पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। जामुन का सेवन करने से Immunity इंप्रूव होने के साथ ही डायबिटीज पेशेंट को भी फायदा पहुंचाता है। इसमें मौजूद हाई एंटीऑक्सीडेंट केवल
डायबिटीज
में ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए और भी कई तरह से फायदेमंद है। गर्मियों में सेहत के लिए जामुन अनेक लाभ प्रदान करता है। किस-किस तरह से जामुन का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है, जानिए यहां।
ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है
जामुन में जम्बोलिन नामक कंपाउंड पाया जाता है।इसका सेवन करने से ब्लड में शुगर का लेवल लगभग 30 प्रतिशत तक कम हो सकता है। यह फल मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद है। इसमें मौजूद जंबोसिन और जंबोलिन नामक यौगिक रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मददगार हैं।
पाचन सुधार
जामुन में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाती है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत देती है।
वजन घटाने में मददगार है
जामुन लो कैलोरी और हाई फाइबर होने के कारण वेट लॉस में सहायक है। यह आपके Cravings  को कंट्रोल करता है और लंबे समय तक भूख का एहसास नहीं होने देता है।
हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा है
जामुन में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बेड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को मेंटेन करने के साथ हृदय रोगों के जोखिम को कम करते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है।
इम्यूनिटी के लिए भी अच्छा है
जामुन में विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो इम्यूनिटी के लिए भी अच्छे हैं। इसके सेवन आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी।
Tags:    

Similar News

-->