Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज के लिए तैयार करें अपना आउटफिट

Update: 2024-07-20 01:05 GMT
Hariyali Teej 2024: 22 जुलाई से सावन के महीने की शुरुआत हो रही है। इस पूरे महीने त्योहारों की झड़ी लगी रहती है। इन्हीं त्योहारों में हरियाली तीज भी शामिल है। सुहागिन महिलाओं के लिए हरियाली तीज का त्योहार काफी महत्वपूर्ण होता है। कई जगह सुहागिन महिलाओं के साथ-साथ कुंवारी कन्याएं भी यह त्योहार मनाती हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं 16 श्रृंगार करके हाथों में मेहंदी रचाती हैं और पूजा-अर्चना करती हैं। अगर आप भी हरियाली तीज पर खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो अपने लिए
आउटफिट
अभी से तैयार कर लें। आउटफिट खरीदने से पहले की जान लें कि आजकल ट्रेंड में क्या है
साड़ी Saree
हर महिला को साड़ी पहनना तो काफी पसंद होता है। साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसे आप किसी भी त्योहार के दिन बेझिझक पहन सकती हैं। ऐसे में हरियाली तीज के दिन हरे रंग की साड़ी पहनकर आप अपना खूबसूरत अंदाज दिखा सकती हैं।
गाउन Gown
इस तरह का गाउन भी आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगा। आप चाहें तो ऐसा फ्लोरल हरे रंग का गाउन भी अपने लिए तैयार करवा सकती हैं। अगर आपको ये रेडीमेड न मिले तो आप इसे टेलर से सिलवा भी सकती हैं।
लहंगा Lehenga
अगर शादी के बाद पहली हरियाली तीज है तो अपने लिए लहंगा ही तैयार करें। नई दुल्हनों के ऊपर लहंगा या साड़ी ही ज्यादा जचती है। आपको बाजार में हल्के और भारी दोनों ही तरहों के लहंगे आसानी से मिल जाएंगे।
अनारकली सूट Anarkali Suit
अगर साड़ी पहनने का मन नही है तो आप अनारकली सूट भी पहन सकती हैं। किसी भी कार्यक्रम के लिए अनारकली सूट काफी सही विकल्प माना जाता है। अपने पसंदीदा रंग का अनारकली सूट पहनकर आप तीज के दिन अपना जलवा बिखेर सकती हैं।
शरारा सूट Sharara Suit
बहुत सी महिलाओं को शरारा सूट काफी पसंद होता है। ये आजकल काफी चलन में भी है। ऐसे में आप बिना सोचे-समझे अपने लिए शरारा सूट तैयार करा सकती हैं। आपको बाजार में कई तरह के रेडीमेड शरारा भी मिल जाएंगे।
Tags:    

Similar News

-->