Happy Yoga Day 2025: स्वस्थ शरीर और मस्तिष्क के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए। हालांकि दूषित वायु, ग्लोबल वार्मिंग, बिगड़ा खान-पान और व्यस्त जीवनशैली सेहत को कई तरीकों से नुकसान पहुंचाती है। ऐसे में प्राकृतिक उपायों को अपनाकर विपरीत पर्यावरणीय परिस्थितियों और बिगड़ी जीवनशैली में भी खुद को स्वस्थ और रोगों से बचाव किया जा सकता है। इन प्राकृतिक उपायों में से एक प्रभावी तरीका योग है। योग या ध्यान लगाना स्वास्थ्य को कई प्रकार से लाभ पहुंचा सकता है। इसका असर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों पर होता है।
योग के इसी महत्व के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर साल एक दिन योग के नाम समर्पित किया जाता है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर योग दिवस की मांग की और इसे वैश्विक स्तर पर सभी की सेहत के लिए एक प्रभावी उपाय बताया। यूएन ने इस मांग को स्वीकृत देते हुए हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का ऐलान किया। इस वर्ष 11 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।
योग शरीर, मन और आत्मा को प्रदान करता है
ऊर्जा, ताकत और सौन्दर्य।
योग दिवस की शुभकामनाएं

योग से शरीर रहता है रोगमुक्त
मानसिकता और बौद्धिक बनती है प्रबल।
योग दिवस की शुभकामनाएं

सुबह हो या शाम
रोज करें योग
निकट नहीं आएगा
कभी कोई रोग।
योग दिवस की शुभकामनाएं
Tags: