Happy Lal Bahadur Shastri Jayanti: आज है शास्त्री जयंती, इन संदेशों के जरिये दें अपने परिजनों को शुभकामनाएं

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर, सन 1904 में उत्तर प्रदेश के वाराणसी हुआ था। इतिहासकारों की मानें तो जब शास्त्री जी 18 महीने के थे। उस समय उनके पिता जी का निधन हो गया था।

Update: 2021-10-02 02:50 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Happy Lal Bahadur Shastri Jayanti: हर साल 2 अक्टूबर को लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई जाती है। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर, सन 1904 में उत्तर प्रदेश के वाराणसी हुआ था। इतिहासकारों की मानें तो जब शास्त्री जी 18 महीने के थे। उस समय उनके पिता जी का निधन हो गया था। इसके बाद शास्त्री जी अपने ननिहाल चले गए। शास्त्री जी ने ननिहाल से शिक्षा ग्रहण की। ऐसा कहा जाता है कि काशी विद्यापीठ से शास्त्री की उपाधि मिलने के बाद उन्होंने अपने नाम से श्रीवास्तव (जातिसूचक शब्द) हटा लिया और अपना नाम लाल बहादुर शास्त्री रखा। शास्त्री जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने विषम परिस्थिति में अपनी बहादुरी से दुश्मनी ताकतों को करारी शिकस्त दी। तत्कालीन समय में दुनिया लाल बहादुर शास्त्री को आयरन मैन कहती थी। 11 जनवरी, साल 1966 को लाल बहादुर शास्त्री जी की मृत्यु हो गई। पंडित जवाहर लाल नेहरू की मृत्यु के बाद उन्होंने 18 महीने तक देश की सेवा प्रधानमंत्री के रूप में किया। शास्त्री जी की जयंती पर देशभर में सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाते हैं। इस मौके पर लोग एक दूसरे को शास्त्री जी की जयंती की शुभकामनाएं देते हैं। आप भी इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को शास्त्री जी की जयंती की शुभकामनाएं भेज सकते हैं-

भारत मां के लाल की बहादुरी पर सबको नाज है,
लाल बहादुर शास्त्री जी जैसे वीर सपूत की जरूरत भारत को आज है।।
शास्त्री जी का जन्मदिन सबके लिए एक पर्व है,
ऐसे वीर सपूत पर भारत माता को भी गर्व है।।
शास्त्री जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
लाल बहादुर के दृढ़ अनुशासन से,
'पाक' हिन्द से हारा था,
"जय जवान जय किसान"
यह इनका ही तो नारा था।।
शास्त्री जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
कद था उनका छोटा, पर चरित्र था विशाल।
लाल बहादुर शास्त्री थे भारत माता के लाल।।
शास्त्री जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
देश प्रेम के प्रबल वेग से,
राजनीति में प्रवेश लिया,
भारत की एकता और अखंडता के लिए,
जय जवान , जय किसान का,
अटल संदेश दिया।।
महात्मा गांधी और विवेकानंद के विचारो के मतवाले थे,
लाल बहादुर शास्त्री वाकई में बहुत हिम्मतवाले थे।।
शास्त्री जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
प्रधानमंत्री बनकर भारत का,
जिन्होंने देश को दी नई उड़ान,
याद रहे सदा उनका योगदान,
उपकार हम पर है उनका महान।।
शास्त्री जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
शत शत नमन है भारत के लाल को,
जिसने देशहित को अपना लक्ष्य बनाया,
जिनके अडिग-अटल निर्णयों से,
देश अग्रसर हो पाया।।
शास्त्री जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
सरल उनका स्वभाव था,
पर उच्च थे उनके विचार,
हरित क्रांति का बीज बो कर,
दुश्मन पर किया मूक प्रहार।।
शास्त्री जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
सबको अपनी पहचान याद कराने वाले,
स्वतंत्रता का पाठ सबको पढ़ाने वाले,
आपके शब्दों, आपके नारे को सलाम
देश को नई उंचाई पर ले जाने वाले,
खुद भूखे रह कर, लोगों को खिलाने वाले,
आपके महान विचारों को सलाम।।


Tags:    

Similar News

-->